मांगों को लेकर सीमेन्ट यूनियन का धरना प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी



चित्तौड़गढ़। न्यूवोको विस्टास श्रमिक संघ इंटक भावलिया के 15 सूत्रीय मांग पत्र पर प्रबन्धन द्वारा निराकरण नहीं होने एवं समय सीमा बीत जाने पर सीमेन्ट मजदूर यूनियन संघो के सहयोग से विरोध प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी रहा।
शुक्रवार को निम्बाहेड़ा उपखण्ड अधिकारी के साथ कारखाना प्रबन्धन व यूनियन की वार्ता विफल रही। धरना प्रदर्शन पर टेन्ट लगाने की अनुमति मिली।
यह जानकारी न्यूवोको विस्टास श्रमिक संघ इंटक भावलिया अध्यक्ष मनोहर जाट ने दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ