चित्तौड़गढ़। श्रीमाली (ब्राम्हण) समाज तड़बारा मेवाड़ संस्थान चित्तौड़गढ़ की आमसभा रविवार को सांवरियाजी स्थित एक वाटिका में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता चुनाव अधिकारी भीमराज श्रीमाली नई बावड़ी कानोड़ ने की।
महालक्ष्मी जी की तस्वीर पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण के साथ ही आमसभा का शुभारंभ हुआ। इस दौरान आमसभा में समाजजनों ने अपने-अपने विचार रखे। साथ ही कहा कि समाज में मतदान प्रक्रिया नहीं होनी चाहिए। अध्यक्ष निर्विरोध रूप से आमसभा में समाज के लोगों द्वारा बनाया जाना चाहिए, जिससे समाज में विरोध नहीं होकर एक राय से समाज हित में नए काम हो सके।
पूर्व कार्यकारिणी के महामंत्री सुरेश श्रीमाली, चरलिया सहित कई पदाधिकारियों द्वारा अपने विचार व्यक्त किए गए। साथ ही इस दौरान सर्वसम्मति से मदनलाल व्यास श्रीमाली निवासी करौली का नाम आमसभा में अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित किया गया, जिस पर आमसभा में सभी ने सर्वसम्मति से निर्विरोध नाम पर मुहर लगाई।
इसके बाद चुनाव कार्यकारिणी द्वारा नामांकन प्रक्रिया सहित आवेदन देकर निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की। साथ ही अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई गई। आमसभा में उपस्थित समाजजनों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष सहित कार्यकारिणी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। आमसभा को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष मदनलाल व्यास श्रीमाली करौली ने कहा कि मैं बिना किसी भेदभाव के सभी को साथ लेकर समाज हित में कार्य करूंगा। समाज में विभिन्न आयोजनों सामाजिक गतिविधियों को लेकर भी आम सभा में चर्चा हुई। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर बाबूलाल श्रीमाली नि. रंगा की खेड़ी, उपाध्यक्ष पद पर भूरालाल श्रीमाली विनायका, महामंत्री पद पर उदयलाल श्रीमाली सोनरड़ा, कोषाध्यक्ष रामेश्वरलाल श्रीमाली नई बावड़ी कानोड़, सह मंत्री अभिषेक श्रीमाली खेताखेड़ा, विधिक सलाहकार कमलेश श्रीमाली चरलिया, सीए भरत श्रीमाली चितौड़गढ़ को बनाया गया।
साथ ही अध्यक्ष मदनलाल श्रीमाली करौली को जल्द कार्यकारिणी विस्तार कर आगामी गतिविधियों को लेकर जिम्मेदारी सौंपी गई। पूर्व कार्यकारिणी पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर विदाई दी गई।
इस दौरान चुनाव कार्यकारिणी के चुनाव अधिकारी भीमराज श्रीमाली नई बावड़ी कानोड़, सहायक चुनाव अधिकारी उदयलाल श्रीमाली चितौड़गढ़, नर्बदाशंकर श्रीमाली चरलिया, सुखलाल श्रीमाली चरलिया, मदनलाल श्रीमाली कुथवास, कमलेश श्रीमाली बड़वाई सहित समाजजन उपस्थित रहे। आमसभा का संचालन सहायक चुनाव अधिकारी उदयलाल श्रीमाली चितौड़गढ़ ने किया। इस दौरान आमसभा में चितौड़गढ़, सोनरड़ा, चरलिया, निम्बाहेडा, बिलिया, गंगरार, बड़लिया, रंगा की खेड़ी, कुथवास, बड़वाई, कानोड़, खेताखेड़ा, विनायका, पिराणा, नीमडी, पुठोली, नयागांव, सैंती, धरियावद, करोली, नईबावड़ी कानोड़ सहित कई गांवों के समाजजन उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ