अटखेलियां करते दिखे नाग-नागिन का जोड़ा

कपासन, (माय सर्कल  न्यूज़ @अंकित वैष्णव)। नगर के सौमेश्वर महादेव मन्दिर मार्ग पर सडक किनारे एक खेत में नाग-नागिन का जोड़ा अटखेलिया करते देखा गया। नाग-नागिन के जोड़े के नाचने की खबर जैसे ही फैली काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने करीब दो घंटे तक नाग-नागिन को अठखेलियां करते हुए देखा। स्थिति यह रही कि बच्चे, बूढ़े, जवान और महिलाएं सभी मौके पर इस अद्भुत नजारे को देखते रहे व अपने मोबाईल के कैमरे में कैद किया। लेकिन किसी ने न तो नाग-नागिन के जोड़े को छेड़ा और न ही उस जोड़े ने लोगों की परवाह की। कुछ देर बाद नाग-नागिन झाड़ियों की ओर चले गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ