राजस्थान शिक्षक संघ उपशाखा कपासन की बैठक संम्पन्न

कपासन (माय सर्किल न्यूज़ @अंकित वैष्णव)। राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय ) उपशाखा कपासन की बैठक संम्पन्न हुई।
उपशाखा मंत्री शांति लाल शर्मा ने बताया की मासिक बैठक उपशाखा अध्यक्ष राजेन्द्र व्यास की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें जिला पर्यवेक्षक उदय लाल अहीर (राशमी ), जिला पदाधिकारी मुकेश चंद्र त्रिपाठी, दिलीप उपाध्याय का मार्गदर्शन मिला।
अध्यक्ष राजेन्द्र व्यास ने कहा की शिक्षक संघ राष्ट्रीय अपनी मांगों के साथ-साथ छात्र हित, समाज हित, राष्ट्र हित के कार्य करता हैं। संगठन समरसता दिवस, कर्तव्यबोध पखवाडा, सदस्यता अभियान, सामाजिक सरोकार कार्य के आयोजन करता हैं। इसी क्रम मे आज पक्षियों के परिंडे बांधकर अभियान की शुरुआत की गई तथा जुलाई में पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। आज बैठक में शिक्षकों की समस्याओं, सदस्यता अभियान, सामाजिक सरोकार् कार्य, प्रदेश अधिवेशन में भाग लेना आदि कई बिन्दुओं पर चर्चा हुई।
बैठक में कोषाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी, राकेश व्यास, विजय सिँह नलवाया, देवेन्द्र जोशी, जसराज, अमराराम सहित पदाधिकारी व शिक्षक उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ