पुलवामा के दोषियों को भगवान साँवलिया सेठ देंगे दंड- पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह

भादसोड़ा, (माय सर्कल न्यूज़ @नरेंद्र सेठिया)। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आज दोपहर बाद सांवलियाजी पहुंचे और श्री सांवलिया सेठ के दर्शन किए। यहां पुजारी गोविंद वैष्णव द्वारा उपरना ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया गया। भगवान सांवलिया सेठ के दर्शन के बाद उन्होंने उम्मीद जताई कि भगवान सांवलियाजी सेठ निश्चित ही पुलवामा के दोषियों को दंड देंगे। साथ मंदिर के बजट के बारे में चर्चा की जिसमें अशोक शर्मा ने बताया कि दो सौ करोड़  का बजट इस बार पास हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय ने मंदिर के चेयरमैन को कहा कि सबसे ज्यादा बजट शिक्षा और चिकित्सा पर होना चाहिए। साथ ही एक आम सभा राहुल गांधी की सांवलियाजी में एक आमसभा होनी चाहिए। मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री सुभाष सोजतिया समाज कल्याण मंत्री के साथ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह नीमच होते हुए सड़क मार्ग से मेवाड़ के प्रमुख कृष्ण धाम सांवलियाजी सेठ के दरबार में पहुंचे। उन्होंने भगवान सांवरिया सेठ के दर्शन किए और करीब 15 मिनट तक मंदिर में ही रहे। यहां पहुंचने पर मंदिर के ओसरा पुजारी गोविंद द्वारा उन्हें चरणामृत प्रदान किया गया और उपरना ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर मंदिर मंडल के अध्यक्ष भेरू लाल गुर्जर, ममतेश शर्मा, शंभू लाल सुथार, अशोक शर्मा और संजय मंडोवरा आदि ने भी उनका स्वागत सत्कार किया। रवानगी से पहले पत्रकारों से संक्षिप्त वार्ता में पुलवामा प्रकरण पर दिग्विजय सिंह ने सरकार द्वारा किसी भी प्रकार की उम्मीद छोड़ते हुए कहा कि भगवान सांवरिया सेठ सबको सद्बुद्धि दे। उन्होंने भगवान सांवरिया सेठ से उम्मीद जताई कि 40 जवानों की शहादत के लिए जिम्मेदार लोगों को दंड देंगे। कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रज भूषण शरण सिंह के खिलाफ महिला पहलवान सहित रेसलर द्वारा जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन के मसले पर उन्होंने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। वही मध्यप्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की स्थिति पर भी नो कमेंट कहकर मंदिर से पूर्व मंत्री सोजतिया के साथ रवाना हो गए। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह मंडफिया से उदयपुर के लिए प्रस्थान कर गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ