ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चित्तौड़गढ़ शहर की कार्यकारिणी घोषित

चितौड़गढ़। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओ के निर्देशन में कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय प्रभारी ललित तूनवाल ने चितौड़गढ़ कांग्रेस शहर अध्यक्ष अनिल सोनी की अध्यक्षता वाली ब्लॉक की नई कार्यकारिणी घोषित की। राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत की सहमति से 7 महिलाओं सहित सभी वर्गो का समावेश कर युवाओं व्यापारी प्रबुद्धजनों को प्रतिनिधित्व देते हुए 51 कार्यकर्ताओं को कार्यकारणी में स्थान मिला।
एआईसीसी प्रभारी महासचिव सुखजिंदर सिंह रंधावा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रेम प्रकाश मूंदड़ा नगर परिषद सभापति संदीप शर्मा की सहमति पश्चात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी का गठन किया गया है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनिल सोनी की अध्यक्षता वाली 51 सदस्यीय शहर कार्यकारिणी में 7 महिलाओं को भी शामिल किया गया है। युवा चेहरों को पहली बार ब्लॉक कार्यकारिणी में काम करने का अवसर दिया गया है। कार्यकारिणी में संगठन महामंत्री एक, कोषाध्यक्ष एक, सोशल मीडिया प्रभारी दो, प्रवक्ता दो, उपाध्यक्ष 10, महासचिव 10 तथा सचिव 10 बनाए कार्यकारिणी सदस्य 15 बनाए गए है। पूर्व विधायक घनश्याम जैन की पुत्रवधु कलिका जैन एवं पूर्व पार्षद मोहम्मद खीजर खान को उपाध्यक्ष बनाया गया है। पूर्व ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शंभुलाल प्रजापत को महामंत्री पार्षद प्रतिनिधि राजेश सोनी व पूर्व पीसीसी सदस्य के पुत्र नवरतन जीनगर को प्रवक्ता  बनाया है।
नवगठित कार्यकारिणी में संगठन महामंत्री महेश काकानी, उपाध्यक्ष पन्ना खान, रामेश्वर माली, मोहम्मद खिजर खान, शिवरतन सोनी, मीनाक्षी जैन, ललिता रावत, कलिका जैन, देवीलाल धाकड़, संदीप बोहरा, महेंद्र राठौड़, महासचिव पद के लिए लोकेश जागेटिया, शंभुलाल प्रजापत, डॉ प्रियंका ढिलीवाल, अब्दुल गफ्फार, मुकेश सालवी, गुलाम रसूल खान, बालकिशन शर्मा, देवीलाल गुर्जर, शहादत हुसैन, रमेश चंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष पद पर गौतम भडकत्या, सचिव पद पर विनोद लड्ढा, दुर्गापाल सिंह, नवनीत चड्ढा, मोहम्मद आरिफ, नरोतम हेडा, मनीष चावला, अनिता कंवर, फारुख मीरासी, शंकरलाल कुमावत, धर्मेंद्र तिवारी, कार्यकारिणी सदस्य के लिए रमेश सेन, शांतिलाल भील, किशन लाल, मोहनलाल जाट, कुलदीप शर्मा, भूपेंद्र भटनागर, यशोदा कंवर, अशोक चावला, नाथूलाल भांबी, नरेश गुर्जर, अंकुश जैन, हरिश मेहता, नारायण नाथ, कौशल बेरवा, ललिता रेगर, प्रवक्ता के लिए राजेश सोनी, नवरतन जीनगर, सोशल मीडिया प्रभारी संदीप तरावत, संदीप पुरोहित को बनाया गया है।
राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत के अनुसार शीघ्र मंडल कार्यकारिणी एवं बूथ कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी एवं नवगठित कार्यकारिणी का शीघ्र शपथ ग्रहण समारोह एवं कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ