इनरव्हील क्लब ने करवाया बिलोदा विद्यालय में शौचालय रिपेयरिंग


चित्तौड़गढ़। इनरव्हील क्लब ऑफ चित्तौड़गढ़ की ओर से राउमावि बिलोदा में लगभग 21 हजार रूपये से छात्रा टायलेट का रिपेयरिंग कार्य किया गया।
विद्यालय की प्रधानाचार्य गौरव बाला कच्छावा ने बताया कि विद्यालय के शारिरिक शिक्षक जोगेन्द्र सिंह के प्रयासों से छात्रा शौचालय की रिपेयरिंग का कार्य करवाया गया।
क्लब की अध्यक्ष सीता भराड़िया, सचिव रितु भौजवानी, चार्टर अध्यक्ष मीना जैन, पूर्व अध्यक्ष नीता सांवत, पूर्व सीडीओ कल्याणी दीक्षित, पुजा भौजवानी, अंजलि भारद्वाज, ललिता जागेटिया द्वारा कार्य का अवलोकन किया गया।
इस अवसर पर क्लब की और से नशा मुक्ति पर चार्ट व स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता में सिनीयर वर्ग में प्रियंका नायक, अंगुरीबाला जटिया, योगिता जाट, एवं जुनियर वर्ग में कन्हैया जटिया, कोमल सिंह जाट व कोमल जटिया क्रमशः प्रथम, द्वितिय, व तृतीय रहे।
इस अवसर पर संजय रजक, ममता चैधरी, कौशल्या टेलर, गोविन्द चैधरी, नन्द लाल धाकड, कमलेश दायमा उपस्थित रहेे। कार्यक्रम का संचालन किरण पुरोहित एवं सुनिता जोशी ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ