भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के उपलक्ष में अंबेडकर भवन से निकला जुलूस


कपासन, (माय सर्कल न्यूज़ @अंकित वैष्णव)। स्थानीय नगर कांग्रेस कार्यालय के बाहर नगर कांग्रेस कमेटी के संयोजन में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के उपलक्ष में अंबेडकर भवन से जुलूस निकाला गया। जुलूस का स्थानीय कांग्रेस कार्यालय के बाहर डॉक्टर बीआर अंबेडकर महोत्सव समिति कपासन द्वारा आयोजित रैली जुलूस का कपासन कांग्रेस के वरिष्ठ एवं युवा कांग्रेस महिला कांग्रेस के संयोजन में जुलूस का कांग्रेस कार्यालय के बाहर आने पर पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत अभिनंदन किया गया। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की आदम कद प्रतिमा पर माला चढ़ाकर पुष्प अर्पित किए गए।
 इस अवसर पर वाहन रैली प्रभारी ओमप्रकाश बुनकर, सवर्दे पार्षद अनिकेश  सोनवाल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद गुर्जर, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शंकर लाल प्रजापत, पूर्व नगर अध्यक्ष हिमांशु बारेगामा, हाजी अब्दुल रहमान मंसूरी, सेवादल नगर अध्यक्ष भवानी शंकर लोहार, युवा कांग्रेस अध्यक्ष विजय बारेगामा, पार्षद रोशन सोनी, लोकेश राव, नरेश खटीक, पूर्व पार्षद छगन लाल जाट, राजीव सोनी मनोनीत पार्षद अशफाक हुसैन, दरगाह कमेटी सदस्य सैयद अख्तर अली, पूर्व पार्षद शिव शंकर उपाध्याय, गुड्डू खान, गिरिराज वैष्णव, भेरू लाल बारेगामा, ललित टांक, खुशबू बारेगामा, राबिया खान, सैयद असलम अली, मोहम्मद शेरू अंसारी, सूर्य प्रकाश सिरोया, वरिष्ठ कार्यकर्ता मदनलाल शर्मा, देवेंद्र सेन, गोपाल सेन, राकेश बारेगामा, मनीष सोनी, इकबाल लीलगर, मनीष उपाध्याय, सत्यनारायण चोटिया सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ