चित्तौड़गढ़। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा संविधान निर्माता भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत, नगर परिषद सभापति संदीप शर्मा, जिला संगठन महासचिव करण सिंह सांखला की उपस्थिति में बाबा साहब को पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखते हुए श्रद्धांजलि दी गई एवं उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए राज्यमंत्री जाड़ावत ने कहा कि अंबेडकर ने देश के संविधान में सभी देशवासियों को समान अधिकार आपसी सनातन के साथ रहने का अधिकार दिया वह देश को न्याय प्रणाली कानून व्यवस्था शिक्षा रोजगार एवं देश तरक्की व प्रगति के नियमों को लागू किया ताकि देश की जनता समान रूप से रह सके, वह विकास कर सके। जिला प्रवक्ता अहसान पठान ने बताया कि इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रेम प्रकाश मूंदड़ा, पीसीसी सदस्य पीयूष त्रिवेदी, ब्लॉक अध्यक्ष अनिल सोनी, विक्रम जाट, उपाध्यक्ष रमेश दशोरा, उपसभापति कैलाश पवार, महासचिव गजानंद गुर्जर, सचिव रंजीत लोट, मेवालाल खटीक, भगवती प्रसाद पोरवाल, पार्षद विजय चौहान, शहर प्रवक्ता राजेश सोनी, मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह भाटी, आजाद पालीवाल, सरपंच गौतम विजयवर्गीय, सेवादल जिला मुख्य संगठक मोहन लाल गाडरी, किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष भेरू लाल जाट, नवरत्न जीनगर, शंभू लाल प्रजापत, विप्लव सिंह चौहान, मनीष चावला, नरेंद्र विजयवर्गी, जानकीलाल, उदयलाल, विजय धाकड़ आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।