ज्योतिबा फुले की जयंती पर नगर के माली समाज द्वारा निकाली शोभायात्रा

कपासन, (माय सर्कल न्यूज़ @अंकित वैष्णव)। महान क्रांतिकारी ज्योतिबा फुले की जयंती पर नगर के माली समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा नगर के उप बस्ती भोपाल खेड़ा स्थित जाखड़ माता मंदिर से गाजे-बाजे के साथ शुरू हुई। नगर भ्रमण के दौरान शोभायात्रा का कई सामाजिक संगठनों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
 शोभायात्रा में नगर के श्याम माली, धनराज माली, रमेश माली व समाज बंधु अध्यक्ष सहित ग्रामीण क्षेत्र के फूल माली समाज के सैकड़ों महिला-पुरुष भी उपस्थित थे। शोभायात्रा में महान क्रांतिकारी संत ज्योतिबा फुले की आकर्षक झांकी भी सजाई गई। सुरक्षा के मद्देनजर भारी तादाद में पुलिस बल तैनात रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ