सांवलियाजी प्राकृटय स्थल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी का स्वागत

भादसोड़ा, (नरेंद्र सेठिया)। भादसोड़ा चौराहे पर सोमवार रात्रि को सांवलिया प्राकृटय स्थल पर रात्रि करीब डेढ़ बजे अपने काफिले के साथ पहुंचे। जहां ढोल नगाड़ों के साथ मंदिर परिसर में ले जाया गया। जहां मंदिर कमेटी के उपाध्यक्ष बाबूलाल ओझा ने सांवरिया सेठ की  मेवाडी पगड़ी तस्वीर एवं प्रसाद, शॉल व उपरना पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को कंधों पर बिठा दिया। पूर्व मंत्री श्री चंद कृपलानी सीपी जोशी के साथ चल रहे थे और मंदिर पर कपासन विधानसभा क्षेत्र एवं मावली विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर, मावली विधायक धर्म नारायण जोशी, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक कुमार चंडालिया, पूर्व प्रधान मोहब्बत सिंह राठौड़, मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष अशोक अग्रवाल, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि रमेश चंडालिया सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। स्वागत के बाद में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का हाथ हिला कर अभिवादन किया। काफिला सांवलियाजी मंडफिया के लिए प्रस्थान किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ