चित्तौड़गढ़। नव नियुक्त भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के प्रथम बार चित्तौड़गढ़ आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। देर रात तक भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का जगह जगह स्वागत किया गया। गोल प्याऊ पर विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के नेतृत्व में स्वागत किया गया।
वही आज दुर्ग स्थित कालिका माता मंदिर पहुँच कर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जोशी ने दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ