हेल्प सोसायटी ने जरूरतमंद बच्चों को वितरित किए फल व राशन किट


निम्बाहेड़ा। हेल्प सोसायटी संस्था ने शनिवार को नगर के कच्ची बस्ती क्षेत्र में पहुंचकर जरूरतमंद परिवारों के साथ मिलकर ईद का पावन पर्व मनाया।
संस्था की अध्यक्ष पार्षद एकता सोनी के साथ, आशा राठौर, जया संघवी, ममता काला, सुनीता पारख, संगीता बंसल, रितिका कीमती, तनुजा पामेचा, सीमा पारख सीमा कोचेटा, ज्योति अग्रवाल , भावना जैन ने कच्ची बस्ती की आँगनवाड़ी कार्यकर्त्ता जुले खानम से सम्पर्क कर क्षेत्र के जरूरतमंद परिवारों के साथ मिलकर ईद की बधाई शुभकामनायें दी। वहीं उन्हें उपहार स्वरुप राशन किट व फल सोसायटी की और से भेंट किये गए।
जुले खानम द्वारा उन महिलाओं की ओर से हेल्प सोसायटी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा गया कि इस तरह का कार्यक्रम करके नगर की कौमी एकता को और मजबूत करने का कार्य किया है। 
इस अवसर पर कच्ची बस्तीवासियों द्वारा वार्ड की पूर्व पार्षद एकता सोनी का उपरना ओढ़ाकर स्वागत अभिनन्दन किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ