कपासन, (माय सर्कल न्यूज़ @अंकित वैष्णव)। न्याय के देवता शनिदेव के दरबार में पहुॅचे राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधिपति विशेष पुजा अर्चना कर शनिदेव का आशीर्वाद लिया।
राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायधिपति मदन मोहन व्यास सपरिवार शनिमहाराज आली पहुॅचे। जहां उन्होने गृर्भ गृह में विशेष पुजा अर्चना कर शनिदेव के काला वस्त्र व तेल चढ़ाया। इसके बाद न्यायाधिपति ने नवग्रह मन्दिर व तेल कुण्ड व प्राकृतिक तेल कुण्ड के भी दर्शन किये।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश ओमी पुरोहित, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश बालकृष्ण कटारा, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रताप सिंह राठौड़, एएसपी गीता चौधरी आदी भी उपस्थित थे। न्यायाधिपति मदन मोहन व्यास का शनिमहाराज प्रबन्धकारणी कमेठी व बार एसोसिएशन के सदस्यो ने न्यायाधिपति का मेवाड़ी परम्परा से स्वागत अभिनन्दन किया।
0 टिप्पणियाँ