अनुसूचित जाति के किराना व्यवसायी के साथ मारपीट, सौंपा ज्ञापन



चित्तौड़गढ़। डगला का खेड़ा निवासी रेगर समाज के किराना व्यवसायी के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा कर मारपीट करने व जेल भेजने की घटना का भारत मुक्ति मोर्चा चित्तौड़गढ़ द्वारा विरोध प्रकट करते हुए इसे दबंग जाति के लोगों द्वारा अछूत के किये जा रहे किराना व्यवसाय से द्वेषित होना बता कर कार्यवाही की मांग को लेकर सोमवार को जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।
अत्याचार निवारण फोर्स के प्रदेश सदस्य अम्बालाल शेरसिया के नेतृत्व में भारत मुक्ति मार्चा द्वारा दिये ज्ञापन में बताया कि डगला का खेड़ा निवासी रेगर समाज के नारूलाल रेगर जो कि विकलांग होकर किराना का व्यवसाय करता है। गांव के दबंग जाति के लोगों ने बिना दुश्मनी के उसके साथ मारपीट कर उस पर छेड़छाड़ का आरोप लगा कर जेल भेज देने से गरीब नारूलाल की पत्नी थानों के चक्कर लगाने को मजबूर हो रही है। ज्ञापन में दबंग जाति के लोगों पर एक अछूत जाति के व्यक्ति द्वारा किराने का व्यवसाय किये जाने से द्वेषित होकर उसके साथ मारपीट किये जाने का आरोप लगाया। 

ज्ञापन में मारपीट के अपराधियों को गिरफ्तार कर प्रार्थिया को न्याय दिलाने की मांग की गई। इस अवसर पर रतनलाल खटीक, मांगीलाल सोलंकी, रामावतार मीणा, अरूण कण्डारा, जानकीलाल रेगर, किशनलाल रेगर, भूरालाल, जगदीश, शंकरलाल, मुकेश, राजू, मुकेश, बद्रीलाल, किशनलाल, श्यामलाल आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ