चित्तौडगढ़ क्रय विक्रय सहकारी समिति में बना भाजपा का बोर्ड प्रवीण सिंह बने मार्केंटिंग चेयरमैन



चित्तौडगढ़।
 काॅपरेटीव चुनाव के दुसरे दौर में चित्तौडगढ़ क्रय विक्रय सहकारी समिति में मंगलवार को अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हुए जिसमें मार्केंटिंग चेयरमेंन पद पर पूर्व प्रधान प्रवीण सिंह  राठौड़ ओरड़ी व उपाध्यक्ष पद पर रामेेष्वर लाल धाकड़ निर्वाचित घोषित किये गये।
चित्तौडगढ़ केवीएसएस के संचालक मण्डल चुनाव के तहत 11 पदो के लिए नामांकन प्रक्रिया 4 अप्रेल को निर्वाचन अधिकारी सौरभ शर्मा के निर्देषन में सम्पन्न हुई थी। जिसमें 9 पदो के लिये भारतीय जनता पार्टी समर्थित उम्मीदवारो के एक-एक ही नामांकन प्राप्त होने से सभी को निर्विरोध निर्वाचित घोषिंत किया गया था। एससी वर्ग में कोई नामांकन प्राप्त नही होने से इस सीट को रिक्त घोषित किया गया था तथा सामान्य वर्ग की एक सीट पर दो उम्मीदवारो के नामांकन दाखिल करने से इस सीट पर सभी की निगाहे थी लेकिन 7 अप्रेल को नामांकन वापस लेने के अंतीम दिवस कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार मनोहर लाल चिकसी द्वारा नाम वापस लेने से इस सीट पर पूर्व प्रधान प्रवीण सिंह राठौड़ ओरड़ी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गये। इस प्रकार समस्त पदो पर भाजपा समर्थित उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये जाने से भाजपा का बोर्ड बनना तय था।
मंगलवार को अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी सौरभ शर्मा के निर्देषन में आरंभ हुई। प्र्रातः 10 से 11 बजे तक की अवधि में अध्यक्ष पद हेतु एक मात्र आवेदन पूर्व प्रधान प्रवीण सिंह राठौड़ व उपाध्यक्ष पद हेतु रामेष्वर लाल धाकड का प्राप्त होने से इन्हे निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। भाजपा का बोर्ड बनने की सूचना मिलते ही भाजपा पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओ मेें खुषी की लहर दोड़ गई व चप्पा चप्पा भाजपा के नारो से पुरा क्षैत्र गुंजायमान हो गया। कार्यकर्ताओ नेे मोके पर उपस्थित विधायक चंद्रभान सिंह आक्या व नवनियुक्त चेयरमेंन प्रवीण सिंह राठौड़ को फुल मालाओ से लाद दिया तथा कंधे पर बीठाकर ढ़ोल की धुन पर नाचने लगे साथ ही एक दुसरे को मिठाईयां खिलाकर खुषियां बांटी।
इस अवसर पर पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट, जिला महामंत्री तेजपाल रेगर, पूर्व युआईटी चेयरमेन सुरेष झंवर, पूर्व सभापति सुषील शर्मा, सावा मण्डल अध्यक्ष रतन डांगी, चित्तौड़ मण्डल अध्यक्ष सागर सोनी, भदेसर अध्यक्ष पवन आचार्य, बस्सी अध्यक्ष भंवर सिंह खरड़ी बावड़ी, चंदेरिया अध्यक्ष रोहिताष्व जाट, घोसुण्डा अध्यक्ष दिनेष शर्मा, पूर्व नगर अध्यक्ष नरेन्द्र पोखरना, जिला कोषाध्यक्ष शेलेन्द्र झंवर, मण्डल महामंत्री अनिल ईनाणी, नरेष जाट, अनिल सुखवाल, रामेष्वर धाकड़, लाला गुर्जर, षिवराज सिंह, मदन लाल रेगर, पुरण सिंह राणा, प्रकाष भट्ट, कैलाष जाट, करणी सेना अध्यक्ष लोकपाल सिंह, दषरथ मेनारिया, रवि मेनारिया, अषोक रायका, पूर्व सरपंच लीला शंकर सिंह, पूर्व सरपंच राजेन्द्र सिंह, प्रदीप सिंह नारेला, शैतान सिंह अमराणा, पार्षद छोटु सिंह शेखावत, मुन्ना गुर्जर, नीरज सुखवाल, पीनु मेनारिया, पूर्व पार्षद अषोक जोषी, मीडिया प्रभारी सुधीर जैन, सुनील रजक, राजेष मीणा, दिलीप धाकड़, किषन गुर्जर, रवि विराणी, जौहर स्मृती संस्थान के गजराज सिंह बराड़ा, मंगलसिंह झाड़ोली, नरपत सिंह भाटी सहित क्रय विक्रय सहकारी समिति के नव नियुक्त डायरेक्टर कमलसिंह, महिपालसिंह, किषनलाल डांगी, शंकरलाल जाट, लेहरूलाल, तुलसीबाई, देउबाई कुमावत, गंगाराम भील सहित बढ़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ