भीलवाड़ा, (माय सर्कल न्यूज़ @विनोद सेन)। चाकूबाजी में एक व्यक्ति की हत्या करने के मामले में पुलिस ने 24 घण्टे के भीतर ही दो आरोपियों को धर दबोचा।
रिपोर्ट के अनुसार 12 अप्रेल को सांय 05 बजे के आस पास शंकर पुत्र देवीलाल
जाट निवासी हलेड सामान लेने के लिये देवनारायण चाय की हॉटल पर गया था जहाँ अचानक राहुल व राजु पुत्र देवीलाल जाट दोनों ने अपने हाथों में धारधार चाकु लेकर आये और दोनों ने शंकर के
गर्दन व पेट पर चाकु से हत्या करने की नियत से ताबड़तोड़ वार किये एवं बाद वारदात के मौके से मोटरसाईकिल पर फरार हो गये। मौके पर उपस्थित लोगों के द्वारा शंकर जाट को घायलवस्था में
ईलाज के लिये एम. जी. एच अस्पताल भीलवाडा लेकर गये जहाँ डॉक्टर साहब ने शंकर को मृत घोषित कर दिया। मृतक शंकर के भाई लादुलाल जाट की रिपोर्ट पर प्रकरण सं 101 / 2023 धारा 302,34
भा.द.स व 4 / 25 आर्म्स एक्ट मे दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया ।
घटना के फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु आदर्श सिदधु पुलिस अधीक्षक
महोदय भीलवाडा, श्रीमती चंचल मिश्रा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया मुख्यालय भीलवाडा के निर्देशन व वृर्ताधिकारी सदर रामचंद्र चौधरी के निकटतम सुवरवीजन में उक्त कार्यवाही की गई। गठित टीम में जगदीश प्रसाद मीना पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी थाना सदर भीलवाडा, ठाकराराम उ.नि थानाधिकारी पुलिस थाना मंगरोप भीलवाडा मय टीम, रामकिशन उ.नि पुलिस थाना सदर भीलवाडा, आशीष कुमार सहायक उप निरीक्षक साईबर सैल एस.पी ऑफीस भीलवाडा, अशोक कुमार हैड कानि 885 थाना सदर भीलवाडा (विशेष भुमिका)
6. श्री जयप्रकाश हैड कानि 183 थाना सदर भीलवाडा, रोहिताश्व हैड कानि 603 पुलिस थाना सदर भीलवाडा, विशम्भर कानि 965 थाना सदर भीलवाडा पुलिस थाना सदर भीलवाडा, हेमराम कानि 2169 पुलिस थाना सदर भीलवाडा (विशेष भुमिका), कमल किशोर कानि 632 पुलिस थाना सदर भीलवाडा, सचदेव कानि 2137 पुलिस थाना सदर भीलवाडा, भंवर कानि 1924 पुलिस थाना सदर भीलवाडा, भुपेन्द्र कानि 1016 पुलिस थाना सदर भीलवाड़ा शामिल थे।
तरीका वारदात बदमाशान राजु व राहुल पुत्र देवीलाल जाट निवासीयान हलेड के द्वारा योजनाबद्व तरीके धारधार हथियार चाकू से लेस होकर घटना के 12 अप्रेल को सांय करीब 5 पी.एम पर ग्राम हलेड स्थित देवनारायण चाय की हॉटल पर मोटरसाईकिल पर सवार होकर आये। जहाँ पर चाय पी रहे मृतक शंकर पुत्र अम्बालाल जाट निवासी हलेड के पेट व गर्दन पर चाकु से जानलेवा हमला करते हुये ताबड़तोड़ प्रहार किये जिससे शंकर जाट की अस्पताल ले जाते समय मृत्यु हो गयी।
टीम का प्रयास गठित टीम के द्वारा घटनास्थल के आस पास के सी.सी.टी.वी कैमरो के फुटेज को चैक करते हुयें तकनीकी सहायता से मोबाईल कॉल डिटेलो का विश्लेषण कर परम्परागत पुलिसिंग करते हुये आसुचनाएँ संकलन कर आरोपीयान हर दोनों राहुल व राजु को डिटेन किया जाकर गहन पुछताछ कर वारदात का खुलासा करते हुयें मुल्जिमान राजु पुत्र देवीलाल जाट व राहुल पुत्र देवीलाल जाट निवासीयान हलेड थाना सदर भीलवाडा को गिरफ्तार किया गया। अब तक की पुछताछ में पुरानी छोटी छोटी बातों को लेकर आपसी रंजिश के चलते उक्त घटना कारित करना पाया गया है। हर दोनों मुल्जिमानों से गहनता से पुछताछ की जा रही है। पुलिस ने राजु पुत्र देवीलाल जाट उम्र 25साल निवासी हलेड थाना सदर जिला भीलवाडा, राहुल पुत्र देवीलाल जाट उम्र 21साल निवासी हलेड थाना सदर जिला भीलवाडा को गिरफ्तार किया।
0 टिप्पणियाँ