2008 बम ब्लास्ट मामला : पीड़ित परिवारों ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की एसएलपी



●भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ और अरुण चतुर्वेदी रहे मौजूद

जयपुर। जयपुर बम ब्लास्ट 2008 मामले में हाईकोर्ट से आरोपियों को बरी किए जाने में राज्य सरकार द्वारा अभी तक सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर नहीं की गई। पीड़ित परिवारों के सदस्य राजेश्वरी देवी पत्नी मृतक ताराचंद व अभिनव तिवाड़ी पुत्र मृतक मुकेश तिवाड़ी ने सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर की। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी के निर्देशानुसार पीड़िता परिवारों को भारतीय जनता पार्टी द्वारा क़ानून सहायता उपलब्ध करवाई।
सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर करते समय याचिकाकर्ताओं के साथ नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ