बेकाबू कार कुएं में गिरी, देर रात तक चला रेस्कयू, एक की मौत

भदेसर, (माय सर्कल न्यूज़ @शेलेन्द्र जैन)। भदेसर थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम को एक बेकाबू कार रोड़ के पास कुँए में जा गिरी और पानी में डूब गई जिससे उसके चालक की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम को करीब 7 बजे होडा चौराहा से अपने भदेसर की ओर जा रही एक कार अचलपुरा मोड़ पर बेकाबू होते हुए खेत की बाड़ को तोड़ते हुए कुएँ में जा गिरी और पानी में डूब गई। सूचना पर मौके पर बड़ी संख्या पर ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर थाना प्रभारी शंकरलाल की सूचना पर उपखंड अधिकारी मोनिका सामोर, डिप्टी धर्माराम गिला, तहसीलदार गुणवंतलाल माली सहित बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामवासी तथा जनप्रतिनिधि बचाव एवं सहयोग के लिए पहुंचे। कुएं में पानी ज्यादा होने और कार के पानी में डूबे होने से चित्तौड़गढ़ से रेस्कयू टीम के साथ गोताखोर की टीम बुलाई गई। ●इस ख़बर का वीडियो देखें... मौके पर कुएं से पानी निकालने के लिए 3 पम्पसेट लगाएं गए। एक क्रेन को भी मंगवाई गई। कुआं करीब 70 फीट गहरा था और 30-35 फीट तक पानी भरा था।
कार में 3-4 लोगों के सवार होने की आशंका के चलते कुएं का पानी निकालने का काम जारी रहा।
देर रात तक रेस्कयू ऑपरेशन कर कुएं से कार को बाहर निकाली। कार में देवी लाल पिता चुन्नी लाल गुर्जर निवासी अचलपुरा थाना भदेसर का शव मिला।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ