चित्तौड़गढ़। होड़ा चौराहा भदेसर सड़क मार्ग पर अचलपुरा गांव के विकट मोड़ पर एक बेकाबू कार सड़क से दूर कुएं में जा गिरी तथा पानी में डूब गई। घटना की सूचना के बाद कार निकालने का रेस्क्यू कार्य जारी था। जानकारी के अनुसार होड़ा चौराहे से भदेसर की ओर जा रही कार अचलपुरा गांव से पहले मोड़ पर असंतुलित होकर सड़क के किनारे 25 फीट दूर स्थित मुंडेर वाले कुए में जा गिरी घटना की सूचना मिलते ही ग्राम वासियों ने तत्काल प्रभाव से भदेसर पुलिस को सूचना दी। मौके पर थाना प्रभारी शंकरलाल की सूचना पर उपखंड अधिकारी मोनिका सामोर डिप्टी धर्माराम गिला तहसीलदार गुणवंतलाल माली सहित बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामवासी तथा जनप्रतिनिधि बचाव एवं सहयोग के लिए पहुंच गए। कुएं में 20 से 25 फीट पानी भरा हुआ था घटना आज शाम 7:30 बजे के आसपास की बताई जा रही है पानी निकासी के लिए दो पंपसेट लगाए गए हैं वहीं हाईवे की हेड्रो क्रेन बुलाई गई है साथ ही चित्तौड़गढ़ से गोताखोरों की रेस्क्यू टीम भी बुलाई है समाचार लिखे जाने तक कार को निकालने का कार्य जारी था कार में कितने लोग सवार थे इस बात की पुष्टि नहीं हुई है।
0 टिप्पणियाँ