सुरपुर, (माय सर्कल न्यूज़ @रोशन लाल रेगर)। ग्राम विरोली में बाबा रामदेवजी के मंदिर से शौभा यात्रा के रुप में 501 कलश यात्रा 52 खेड़ा के सालवी समाज द्वारा निकाली गई। कलश यात्रा में मंदिर से कलश की विधि विधान से पूजा कर पंडित फतह लाल शर्मा शोभायात्रा को रवाना किया गया। शोभायात्रा में 52खेड़ा सालवी समाज के गणमान्य नागरिक महिला पुरुषों बालक बालिकाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। डीजे साउंड के नाचते गाते हुए महिला-पुरूषों ने विरोली से हीराजी का खेड़ा गांव तक शोभायात्रा भव्य जुलूस के साथ निकाली गई। समाज के वरिष्ठ नागरिक पिंटू सालवी ने बताया कि दिनांक 3 मई को प्रातः सवा सात बजे कलश की स्थापना होगी।
0 टिप्पणियाँ