चार दिन पूर्व लापता हुए अधेड का कुए में मिला शव

कपासन, (माय सर्कल न्यूज़ @अंकित वैष्णव)। चार दिन पूर्व लापता हुए एक अधेड का कुए में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
गांव कोलपुरा निवासी गमेर (50) पिता मेगा गाडरी 29 अप्रेल को घर से स्नेहभोज के लिये हलवाई से बात करने को कह कर निकाले थे। काफी तलाश के बाद सोमवार को गमेर के भतीजे उदयराम ने पुलिस में गुमशदगी दर्ज करवाई थी। इसी बीच मंगलवार साय 7 बजे रोलिया जैतपुरा मार्ग पर खेडिया बावजी के निकट सुखे कुए के पास एक राहगीर की बाईक खराब हो गई थी। इसी दौरान तेज दुर्गन्ध आने से बाईक सवार ने ग्रामिणों को सूचित किया। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कुएं में देखा तो एक व्यक्ति का शव पडा हुआ था व काफी दुर्गन्ध दे रहा था। जिसकी सूचना कपासन पुलिस को दी गई। सूचना पर थानाधिकारी गजेन्द्र सिह मय जाप्ता मौके पर पहुंचे। वही प्रधान भैरू लाल चौधरी सहित सैंकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। जिसे कपासन चिकित्सालय ला गया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ