चित्तौडगढ़। चितौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने विधानसभा के ग्राम सेमलपुरा में गुरूवार को आयोजित मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की जनसभा को पुरी तरह से फ्लॉप शो बताया।
विधायक आक्या ने कहां कि मुख्यमंत्री गहलोत के दोरे के लिये कांग्रेस पार्टी के समस्त पदाधिकारियो द्वारा पुरा जोर लगाने के बाद भी सभा स्थल पर मात्र एक से डेढ़ हजार की संख्या में ही भीड़ जुट पाई। सभा के प्रारम्भ में पाण्डाल में अधिकांश कुर्सिया खाली पड़ी हुई थी। जो कुछ भीड़ जुट पाई उसके लिए भी प्रशासनिक अमले का पूरी तरह से दुरुपयोग किया गया और जनता को राहत प्रदान करने के नाम पर गुमराह कर लाया गया। राहत लेने के नाम पर लाये गये भोले भाले ग्राम वासीयो को गहरी निराशा हाथ लगी।
आक्या ने कहा की मुख्यमंत्री महंगाई राहत केम्प के नाम पर प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों का समय बर्बाद किया जा रहा है। पंजीकरण के नाम पर मई माह की तपती दोपहरी में जनता को एकत्र कर परेशान किया जा रहा है। राहत शिविरो में आमजन की नाम मात्र की उपस्थिती को देखकर पता चलता है कि जनता राजस्थान सरकार के झुठे वादे को समझ चुकी है ओर जनता ने इस सरकार को पुरी तरह से नकार दिया है।
0 टिप्पणियाँ