समेलिया महादेव सुरपुर के वार्षिक मेले का आगाज, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

             
सुरपुर, (रोशन लाल रेगर)। समीपवर्ती  समेलिया महादेव संगम सुरपुर वार्षिक मेले का आगाज हुआ। मेले के उद्धाटन सत्र में अध्यक्षता भैरू लाल चौधरी प्रधान पंचायत समिति कपासन, मुख्य अतिथि प्रकाश चंद्र जाट विधान सभा यूथ कांग्रेस अध्यक्ष व जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि, विशिष्ट अतिथि ललित कुमार बोरीवाल पीसीसी मेंबर, लोकेश कुमार जाट ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष कपासन, हर्षवर्धन सिंह गाडन उप प्रधान कपासन ने की। 
अतिथि महानुभावों ने महादेव मंदिर पर नत मस्तक होकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधान भैरू लाल चौधरी ने सुरपुरी एनिकट का जीर्णोधार करने, ग्राम तरनावो का खेड़ा से सुरपुर सड़क, विभिन्न ट्रस्टी योजनाओं से समेलिया महादेव मंदिर का विकास एवम राज्य सरकार की कल्याण कारी योजनाओं का आमजन को लाभान्वित करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उप प्रधान हर्षवर्धन सिंह गाड़न ने अपने ओजस्वी भाषण के माध्यम से सायराना अंदाज में विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए आमजन को प्रेरित किया। मण्डल अध्यक्ष लोकेश जाट धमाना ने दलगत राजनीति से उपर उठकर राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रेरित किया।
 पीसीसी सदस्य ललित बोरीवाल, पूर्व सरपंच माधव लाल जाट, पुर्व सरपंच सीमा जाट, युथ कांग्रेस अध्यक्ष पी सी जाट मेवदा आदि ने संबोधित किया। तत्पश्चात जगदीश वैष्णव मुंगाना के सानिध्य में भजन संध्या के साथ साथ रंगा रंग झांकियों का प्रदर्शन किया गया। क्षैत्र के आस पास के लोगों की भीड़ देर रात तक बनी रही। बच्चे युवक युवतियां डॉलर, चकरी,  झूले का आनंद ले रहे थे। महादेव मेले को लेकर महिला पुरुष बच्चे बूढ़े और जवान सभीउत्साहित नज़र आ रहे थे। 
इस अवसर पर पुलकित डिडवानिया संयोजक आई टी सेल, पूर्व सरपंच माधव लाल जाट, पूर्व सरपंच सीमा जाट, पंचायत समिति सदस्य मुकेश कुमार जटिया, मिट्ठू लाल जाट सरपंच ग्राम पंचायत रेवलिया खुर्द, मंदिर सेवा समिति अध्यक्ष धनराज जाट, पुजारी चेतन गिरी गोस्वामी, पुजारी कैलाश गिरी गोस्वामी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष दिनेश चन्द्र जाट, भाजपा मण्डल अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष छोगा लाल गाडरी, सुरेश चन्द्र जाट, वार्ड पंच शंकर सिंह चारण, मुरार सिंह चारण सहित कई क्षेत्रीय जन प्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक महानुभाव उपस्थित रहे। 
कार्यक्रम का संचालन रोशन लाल रेगर ने किया। अतिथियों का आभार व्यक्त मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष धन राज जाट ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ