सीएम गहलोत के जन्मदिन पर गायों को खिलाया चारा

कपासन, (माय सर्कल न्यूज़ @अंकित वैष्णव)। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का 73 वां जन्मदिवस कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधान भैरू लाल चौधरी के नेतृत्व में विभिन्न सामाजिक सरोकार के कार्य संपादित कर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सोशल मीडिया ब्लॉक ए संयोजक पुलकित डीडवानिया ने बताया कि गांधीवादी नेता प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिवस पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रधान भेरूलाल चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाईवे मार्ग स्थित प्रधान कार्यालय पर केक काटा एवं एक दूसरे का मुंह मीठा करा कर जन्म दिवस मनाया।उसके उपरांत सभी कांग्रेस कार्यकर्ता प्रधान भेरू लाल चौधरी के नेतृत्व में जलेश्वर महादेव गोशाला पहुंचे।वहां गौ माताओं को हरा चारा खिला मुख्यमंत्री गहलोत के दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर बालारड़ा सरपंच उदय राम जाट, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रोशन जाट डिंडोली, कपासन ग्रामीण मंडल अध्यक्ष लोकेश जाट धमाणा, नगर पालिका पार्षद लोकेश राव एवं पुखराज खाब्या, पार्षद प्रतिनिधि ललित टाक, सरपंच प्रतिनिधि प्रकाश जाट, नगर मंडल अध्यक्ष पवन शर्मा, कला एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के पूर्व जिला अध्यक्ष सत्य प्रकाश व्यास,आशीष जोशी डिंडोली, भेरू लाल खरेलवा भूपाल सागर, दरगाह कमेटी सदस्य सैयद अख्तर अली, माली समाज युवा जिलाध्यक्ष सत्य नारायण माली, एडवोकेट हरीश जायसवाल, कमलेश चौधरी,रतन लाल जाट, शोभा लाल जाट,मुकेश गाडरी, भेरूलाल राव,राकेश बारेगामा, मधुसूदन कुमावत,लक्ष्मी शंकर भट्ट बामनिया,कालूराम लोहार, पूर्व पार्षद गुड्डू खान, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि प्रकाश भीचर मेवदा सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ