●190 पुरुषों व 11 महिलाओं ने रक्तदान किया।
●देर रात तक होती रही कव्वाली सूफ़ियाना कलाम पेश किए।
चित्तौड़गढ़, (सलमान)। शहर के गोल प्याऊ स्थित हजरत काजी चल फिर शाह र. अ. की दरगाह में चौथा रक्तदान का आयोजन संपन्न हुआ।
दरगाह कमेटी के सदर हाजी सैय्यद दौलत अली ने बताया कि बड़ी संख्या में युवाओं ने रक्तदान में भाग लिया साथ ही महिलाओं ने भी रक्तदान किया। दरगाह कमेटी के कन्वीनर सैय्यद अमानत अली ने बताया कि 201 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया जिसमे 190 पुरुषों ने व 11 महिलाओं ने रक्तदान में भाग लिया साथ ही रक्तदाता को उपहार स्वरूप हेलमेट व प्रशस्ति पत्र दिया गया है। रक्तदान में काजी पिया ब्लड फाउंडेशन व भिश्ती सक्का अब्बासी महासभा व युवाओं का सहयोग रहा। इस अवसर पर हाजी सैय्यद दौलत अली शहर काजी अब्दुल मुस्तुफा, एडवोकेट सैय्यद इनायत अली, मशाइल बोर्ड जिलाध्यक्ष सलीम अशरफी, इस्माइल मंसूरी, रफीक नागौरी, सैय्यद इमरान अली, सैयद अकरम अली, जाकिर कुरैशी, साजिद नागौरी ने रक्तदाताओं को हेलमेट व प्रशस्ति पत्र भेंट किये।
अब्बासी समाज के फ़तेह मोहम्मद, मोहसिन अब्बासी, काजी पिया ब्लड फाउंडेशन के मुबारिक खान बोदियाना, फरीद खान, रशीद अब्बासी कालू भाई, जाहिद मदानी, आसिफ गौरी, अजहर अशरफी, मोहम्मद हुसैन, मोहम्मद हाफिज आदि युवा व्यवस्था में उपस्थित रहे।
मेडिकल टीम में डॉ अनिल सैनी, पप्पु शर्मा, आबिद हुसैन पठान, शहजाद हुसैन नीलगर, दिनेश साहू,भानु मंगल, आदिल हुसैन पठान आदि मेडिकल टीम के सदस्य उपस्थित रहे।
◆देर रात तक कव्वालियों का भी सिलसिला जारी रहा
दरगाह शरीफ के खानकाही कव्वाल वफ़ाति साहब नीमच, भोपाल के अंसार अली झनकार, अजमेर शरीफ के शाही कव्वाल फरीद हुसैन, काजी पिया के शाही कव्वाल निसार अहसास चिश्ती व देशभर से आये कव्वालों ने सूफ़ियाना कलाम पेश किये। शाम को परंपरागत हमीद अली के यहाँ से शाही चादर लौहार मोहल्ले से होते हुए शहर के प्रमुख मार्गों से होकर दरगाह शरीफ पहुच कर पेश की गई।
0 टिप्पणियाँ