अनगढ़ बावजी और पन्नाधाय पैनोरमा सहित अन्य 60 करोड़ के कार्य का शिलान्यास करेंगे सीएम- राज्यमंत्री जाड़ावत

चित्तौड़गढ़। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा महंगाई राहत कैंप में सेमलपुरा का अवलोकन करेंगे। इस दौरान आयोजित सभा में गाडरी समाज के प्रसिद्ध आस्था स्थल अनगढ़ बावजी पैनोरमा त्याग एवं बलिदान की प्रतिमूर्ति मां पन्नाधाय पैनोरमा का शिलान्यास 132 केवी घटियावली शिलान्यास, ग्रिड ओछड़ी शिलान्यास, कृषि महाविद्यालय बस्सी शुभारंभ, विधि महाविद्यालय शुभारंभ, उप जिला चिकित्सालय बस्सी का शुभारंभ, राजकीय महाविद्यालय घोसुंडा शुभारंभ पीएचसी उदपुरा, भीमेश्वर सांवरियाजी का शिलान्यास करेंगे।
राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह ने बताया की अनगढ़ बावजी पैनोरमा मां पन्नाधाय पैनोरमा हेतु पांडोली में जमीन आवंटित एवं स्वीकृती जारी हो गई हैं। इन जमीन पर पैनोरमा का निर्माण प्रस्तावित है। पैनोरमा निर्माण का वर्चुअल शिलान्यास एवं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सभा स्थल पर करेगे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की जनसभा को लेकर राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत, पूर्व जिला उप प्रमुख जनक सिंह चुंडावत, पूर्व जिला परिषद सदस्य मोहन सिंह भाटी के साथ बस्सी क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण एवं कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इसी क्रम में श्री सांवरिया विश्रांति गृह एवं चंदेरिया में वरिष्ठ नेता प्रेम प्रकाश मूंदड़ा, नगर परिषद सभापति संदीप शर्मा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनिल सोनी, पूर्व चेयरमैन रमेश नाथ योगी, उपसभापति कैलाश पंवार, मंडल अध्यक्ष विजय चौहान, विजय चौधरी के साथ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में वरिष्ठ नेता त्रिलोक चंद जाट ब्लॉक, अध्यक्ष विक्रम जाट, मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह भाटी, आजाद पालीवाल, दिनेश सोनी, राजदीप सिंह राणावत, कालूलाल जाट, अर्जुन रायका, महावीर सिंह डेलवास, जनप्रतिनिधिगण एवं कार्यकर्ताओं की बैठक ली।
प्रवक्ता नवरतन जीनगर ने बताया की मुख्यमंत्री की प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत, जिला कलेक्टर अरविन्द कुमार पोसवाल, पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बुगलाल मीणा, उप अधीक्षक बुधराज टांक, सीईओ राकेश पुरोहित, एसडीएम रामचंद्र खटीक, सीआई विक्रम सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी सभा स्थल एवं आछोडा स्कूल हेलीपैड स्थल पर तैयारियो का जायजा लिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ