माण्डलगढ़ पंचायत समिति प्रधान के चुनाव सम्पन्न, निर्दलीय मुंदड़ा निर्विरोध निर्वाचित


भीलवाड़ा, (माय सर्कल न्यूज़ @विनोद सेन)। माण्डलगढ़ पंचायत समिति प्रधान के चुनाव आज बुधवार को सम्पन्न हुए। निर्वाचन अधिकारी महेश गागोरिया के सानिध्य में पंचायत समिति प्रधान की चुनाव प्रक्रिया शुरू की गई जिसमें केवल एक नामांकन निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जितेंद्र मूंदड़ा की ओर से दाखिल किया गया जबकि भाजपा व कांग्रेस पार्टी की ओर से प्रत्याशी भी मैदान में नही उतारे गए। निर्वाचन की प्रक्रिया के दौरान उपखण्ड अधिकारी महेश गागोरिया द्वारा माण्डलगढ़ पंचायत समिति प्रधान पद के लिए एकमात्र प्रत्याशी जितेंद्र मुंदड़ा को निर्विरोध रूप से निर्वाचीत घोषित किया गया। उधर चुनाव के दौरान माण्डलगढ़ उपखण्ड अधिकारी महेश गागोरिया, पुलिस उपाधीक्षक कीर्ति सिंह, तहसीलदार राजीव बड़गुजर, सीआई मनोज जाट सहित अतिरिक्त जाब्ता मतदान स्थल पर तैनात रहा। नवनिर्वाचित प्रधान जितेन्द्र मुंदड़ा को निर्वाचन अधिकारी अधिकारी महेश गागोरिया ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नए प्रधान जितेंद्र मुंदड़ा के निर्विरोध निर्वाचीत होने पर उनके समर्थकों द्वारा जोरदार आतिशबाजी की गई। वही मिठाइया बांटकर खुशी का इजहार किया गया। जबकि क्षेत्र में नए प्रधान के निर्विरोध निर्वाचित होने पर कांग्रेस व भाजपाईयो पर क्षेत्रवासी विभिन्न आरोप झड़ते दिखे। क्षेत्र के लोगो ने बताया कि दोनों राष्ट्रीय पार्टियों द्वारा प्रत्याशी चुनाव में नही उतारना अंदरखाने दोनों पार्टियों द्वारा विजयी प्रत्याशी को सहयोग करना दर्शा रहा है जो दिनभर चर्चा का विषय रहा। पूर्व प्रधान सतीश जोशी पर अविश्वास प्रस्ताव पारित होने पर यह सीट रिक्त हुई थी व आज बुधवार को इस पद के लिए चुनाव सम्पन्न हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ