भादसोड़ा, (माय सर्कल न्यूज़ @नरेंद्र सेठिया)। भदेसर उपखंड अधिकारी सहित अफसर व जनप्रतिनिधि सोमवार को जमुना पुरबिया के घर पहुँच कर उसे माला पहना कर मोमेंटो प्रदान कर मिठाई खिलाकर सम्मान किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय भादसोड़ा की दिव्यांग छात्रा जमुना देवी पुरबीया ने 12वीं आर्स में 99.20 प्रतिशत बनाकर राजस्थान में पहला स्थान प्राप्त किया। इसी खुशी में विद्यालय की प्रिंसिपल ज्योति शर्मा के नेतृत्व में भदेसर उपखंड अधिकारी मोनिका सामोर, भादसोड़ा सरपंच शंभू लाल सुथार, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार सालवी, व्याख्याता प्रेम सिंह सिसोदिया, सेवानिवृत्त तहसीलदार हसन अली बोहरा, प्यार चंद सेन, गिरधारी लाल सुथार, पीरु लाल खटीक, ग्राम विकास अधिकारी सुरेश कुमार यादव सहित सभी सोमवार को जमुना के घर पहुंचे और उसके माता-पिता एवं बालिका जमुना देवी पुरबिया का स्वागत अभिनंदन कर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
उपखंड अधिकारी के हाथों बालिका को 1100 रुपए नगद प्रदान किए एवं भादसोड़ा सरपंच शंभू लाल सुथार के द्वारा ग्राम पंचायत की ओर से शाल ओढ़ाकर बालिका का स्वागत किया।
0 टिप्पणियाँ