राजस्थान सेवा निवृत पुलिस कल्याण संस्थान की बैठक आयोजित


चित्तौड़गढ़। राजस्थान सेवा निवृत पुलिस कल्याण संस्थान चित्तौड़गढ़ की ओर से राजपूत छात्रावास चित्तौड़गढ़ में एक मीटिंग का आयोजन रखा गया जिसमें हमारे संगठन के मुख्य संरक्षक ओम प्रकाश उपाध्याय रिटायर्ड पुलिस उप अधीक्षक को प्रदेश कार्यकारिणी जयपुर द्वारा प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष संभाग उदयपुर के पद पर मनोनीत किया गया जिसमें आज संगठन की ओर से सम्मानित किया गया। प्रदेश कार्यकारिणी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। ओम प्रकाश उपाध्याय को संस्था की ओर से साफा व माला ऊपरना पहना कर सम्मान व स्वागत किया। इस अवसर पर राजस्थान पेंशनर समाज जिला शाखा चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण दशोरा प्रतापगढ़ संगठन के जिला अध्यक्ष चमनलाल, बंशी लाल , रामलाल, भंवरलाल, अनीश मोहम्मद चित्तौड़गढ़ से जिला अध्यक्ष लालसिंह भाटी सेक्रेटरी फैज मोहम्मद अमरकंठ उपाध्याय, पृथ्वी सिंह हाडा, नंदकिशोर  मेनारिया, भगवत सिंह, कन्हैयालाल, छोटू सिंह, बहादुर सिंह, भंवर सिंह, शंकर सिंह बलवंत सिंह इश्तियाक अली, लक्ष्मण सिंह महबूब खान, सोहन लाल, उदय सिंह, भवानी सिंह आदि संगठन के साथीगण उपस्थित हुए। ओम प्रकाश उपाध्याय साहब को आने वाले दिनों में और ऊंचाइयां छुएं इस प्रकार का सभी लोगों ने दिल की गहराइयों से साधुवाद दिया। जिला अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण दशोरा, लालसिंह ने ओर अमरकण्ठ उपाध्याय, फैज मोहम्मद, पृथ्वी सिंह हाड़ा ने सफल भविष्य की कामना करते हुए संबोधन किया।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ