कार ने बाईक को मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल

चित्तौड़गढ़। चंदेरिया थाना क्षेत्र के मिश्रण की पीपली के पास एक कार ने बाईक को चपेट में ले लिया जिससे बाईक सवार तीन युवक गम्भीर घायल हो गए। गम्भीर घायलों में से उदयपुर में ईलाज के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया।
घोसुंडा सरपंच दिनेश भोई ने बताया कि घोसुंडा निवासी कन्हैयालाल (19) पुत्र रतनलाल भोई, डालू (21) पुत्र मांगीलाल भोई, अर्जुन (21) पुत्र कालू भोई तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर भोईखेड़ा की तरफ आ रहे थे। रास्ते में चित्तौड़गढ़ से घोसुंडा में जा रही कार ने मिश्रण की पीपली के पास बाईक को टक्कर मार दी।
तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई और दो घायल हो गए। तीनों एक ही बाइक से घोसुंडा से चित्तौड़गढ़ की तरफ आ रहे थे। घायलों को उदयपुर रेफर किया गया है।
बाइक सवार अर्जुन और डालू को कार घसीटते हुए आगे लेकर गई। दोनों युवक कार के टायर के नीचे दबे रहे। मौके पर पहुंचे ग्रामीण तीनों को जिला हॉस्पिटल लेकर गए।
हादसे की सूचना पर घोसुंडा चौकी इंचार्ज एएसआई प्रेम गिरी मय जाब्ता और परिजन भी पहुंचे। ग्रामीणों ने कार चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। अर्जुन और डालू के पैर और सिर पर चोट लगने से हालत ज्यादा खराब हो गई। ऐसे में दोनों को तुरंत उदयपुर रेफर कर दिया गया। उदयपुर में इलाज के दौरान अर्जुन की मौत हो गई।
सरपंच दिनेश भोई ने बताया कि कार ड्राइवर एक्सीडेंट करने के बाद मौके से भाग रहा था। इस दौरान पीछे से एक व्यक्ति का कार से घोसुंडा की ओर आ रहा था। उसने कार ड्राइवर एक्सीडेंट कर भागते हुए देखा तो उसका पीछा किया। घोसुंडा बस स्टैंड पर जाकर उसने कार ड्राइवर को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।
एक्सीडेंट को लेकर ग्रामीण भी रोष में आ गए। हालात देखते हुए मौके पर चंदेरिया थाने से जाब्ता मंगवाया गया। आरोपी कार ड्राइवर को पुलिस घोसुंडा चौकी से चंदेरिया थाना लेकर गई और कन्हैया लाल की रिपोर्ट पर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ