●मेले के उद्घाटन एवं समापन समारोह में केंद्रीय मंत्रियों को किया आमंत्रित, फेयर चेयरमैन महेश हुरकट एवं कनवीनर गिरीश अग्रवाल को चुना
भीलवाड़ा। लघु उद्योग भारती का तीन दिवसीय फेयर 15 से 17 सितंबर तक भीलवाड़ा में किया जाएगा। समन्वयक संजीव चिरानिया ने बताया की फेयर में लगभग 135 स्टॉल बुक की जाएगी। फेयर का चेयरमैन महेश हुरकट एवं कनवीनर गिरीश अग्रवाल को चुना गया। फेयर के प्रबंधन हेतु प्रत्येक विभाग के प्रमुख तय किए है। इंफ्रा के प्रमुख सुरेश कोगटा, शंभू प्रसाद काबरा, पुनीत सोनी होंगे। मशीनरी स्टाल बुकिंग के प्रमुख रामरतन जागेटिया और राजीव शर्मा होंगे। माइनिंग स्टाल बुकिंग का कार्य पूनम जैन एवं कमलेश जैन करेंगे। यार्न स्टाल बुकिंग अनूप बागड़ोदिया, सुरेश पोदार, संदीप बागड़ोदिया, नीरज बडजात्या, अनिल अग्रवाल, अभिषेक सोमानी कर रहे है। फेयर के दौरान आयोजित की जाने वाली सेमिनार का कार्य सुमित जागेटिया, श्रीमति पल्लवी लढ़ा, अंकित राठी देख रहे है। ऑफिस मैनेजमेंट के प्रमुख के के जिंदल होंगे। फेयर में प्रदर्शित उत्पाद एवम उत्पादक की विस्तृत जानकारी पर एक स्मारिका प्रिंट की जाएगी, जिसका कार्य प्रदेश संयुक्त सचिव राजकुमार मेलाना व प्रांत कार्यकारिणी के अजय मूंदड़ा एवम हरी अग्रवाल देखेंगे। लघु उद्योग भारती की अन्य इकाइयों एवं अन्य टेक्सटाइल सेंटर का निमंत्रण प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामकिशोर काबरा देखेंगे। फेयर के प्रचार प्रसार के प्रमुख अजय अग्रवाल होंगे। प्रिंटिंग अभिषेक जैन और कम्युनिकेशन अमित जैन देखेंगे। रजिस्ट्रेशन कार्य रामप्रकाश काबरा व महिला इकाई द्वारा देखा जाएगा। गवर्मेंट बॉडी को निमंत्रण का कार्य पुरुषोत्तम अग्रवाल देखेंगे। फेयर के उद्घाटन कार्यक्रम में एमएसएमई के केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को आमंत्रित किया गया है और समापन कार्यक्रम में केंद्रीय स्किल डेवलपमेंट के मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को आमंत्रित किया है।
फेयर के ब्रोसर का किया विमोचन
गौरतलब है कि पिछले दिनों फेयर के ब्रोसर का लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय महामंत्री घनश्याम ओझा द्वारा विमोचन किया गया। इस विमोचन के कार्यक्रम में लघु भारती के प्रांतीय अध्यक्षयोगेंद्र शर्मा, सुनील मेहता, सत्यप्रकाश गगगड़, मनीष अजमेरा महिला उद्यमी श्रीमती विमला मुनोत, श्रीमती चंदा मूंदड़ा, श्रीमती प्रेरणा सोमानी उपस्थित रही।
राष्ट्रीय स्तर का होगा फेयर
समन्वयक संजीव चिरानिया ने बताया की फेयर राष्ट्रीय स्तर का होगा तथा इसमें पीवी, कॉटन, टेक्सचराइज सहित सभी प्रकार के यार्न, टीएफओ, वार्पिंग मशीन, लेटेस्ट वीविंग मशीन, अनेक प्रकार का ग्रे एवम फिनिश फैब्रिक, नीटिंग, सभी प्रकार के गारमेंट, स्पेयर पार्ट्स, मशीनरी, माइनिंग एवं अन्य महत्वपूर्ण उत्पाद की स्टॉल रहेगी। फेयर पूर्णतः वातानुकूलित होगा तथा फेयर के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति का उचित प्रबंधन रहेगा।
0 टिप्पणियाँ