महिला आईटीआई में जी-20 के तहत निकाली सद्भावना रैली, स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन


●प्रतियोगिता के विजेताओं को 15 जून को आयोजित समापन समारोह पर सम्मानित किया जायेगा।

भीलवाड़ा। भारत सरकार कौशल विकास और उद्यमशिलता मंत्रालय नई दिल्ली के निर्देश पर राजकीय महिला आद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भीलवाडा में जी 20 के तहत जनभागीदारी की पहल कार्यक्रम चल रहा है। संस्थान की अधीक्षक आशा दुबे ने बताया कि स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इससे पूर्व रविवार को संस्थान से पांसल चौराहे तक सद्भावना रैली निकाली गई। इस रैली में सभी स्टाफ व प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। संस्थान की अधीक्षक आशा दुबे ने बताया कि 13 व 14 जून को स्पोर्ट्स के तहत कैरम, बैडमिंटन प्रतियोगिता होगी और कैरियर काउंसलिंग वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के विजेताओं को 15 जून को आयोजित समापन समारोह पर सम्मानित किया जायेगा। कार्यक्रम में संस्थान के समूह अनुदेशक सुरेश महावर, राजेश हेमनानी, उषा ओजवानी, आशा काबरा, हिना शेख, मनाली सेन आदि सहयोग कर रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ