शनि महाराज आली को एक किलो 300 ग्राम चांदी का छत्र भेंट किया

शनिमहाराज आली (माय सर्कल न्यूज़@गजेंद्र सिंह राणावत)। मेवाड़ के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल शनि धाम श्री शनिमहाराज आली में एक भक्त की मनोकामना पूरी होने पर श्रद्धालु ने एक किलो 300 ग्राम चांदी का छत्र चढ़ाया। तीर्थ स्थल कमेटी के सचिव कालू सिंह ने बताया कि छोटी सादड़ी निवासी राहुल पिता हरीश चंद्र रेगर ने छत्र भेंट किया। इस दौरान पुजारी ओम गिरी नारायण सिंह लाल सिंह गजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। सचिव ने बताया कि इससे पहले श्रद्धालुओं द्वारा विभिन्न प्रकार की भेंट चढ़ाई जाती हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ