पूर्व सीएम राजे एक दिवसीय चित्तौड़गढ़ दौरे पर, अनगढ़ बावजी में आयोजित चातुर्मास कार्यक्रम में लेगी भाग


चित्तौड़गढ़। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती वसुंधरा राजे 29 जून गुरुवार से तीन दिवसीय मेवाड़ के दौरे पर रहेगी। इस दौरान एक जुलाई शनिवार को उनका चित्तौड़गढ़ जिले के नरबदिया गांव आने का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है।
पूर्व सीएम राजे के कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीमती राजे 29 जून गुरुवार को सायं 7 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा उदयपुर पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात के पश्चात 30 जून, शुक्रवार को भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित मीटिंग में भाग लेंगी। मीटिंग के पश्चात यहां रात्रि विश्राम कर अगले दिन श्रीमती राजे एक जुलाई शनिवार को दोपहर 12 बजे चित्तौड़गढ़ जिले के नरबदिया गांव में श्री अनगढ़ बावजी में अवधेश चैतन्य ब्रह्मचारी महाराज के चतुर्मास कार्यक्रम में भाग लेंगी। यहां से दोपहर 3 बजे श्रीमती राजे झालावाड़ के लिए प्रस्थान करेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ