वाटर प्रूफ टेंट की व्यवस्था करवाने को लेकर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

चित्तौड़गढ़। ईद उल अज़हा की नमाज हेतु वाटर प्रूफ टेन्ट व्यवस्था करवाने को लेकर आयुक्त नगर परिषद को ज्ञापन सौंपा।
सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इण्डिया के जिलाध्यक्ष अजहर नागौरी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने नगर परिषद आयुक्त को ज्ञापन सौप कर लगातार हो रही बारिश को देखते हुए नगर परिषद आयुक्त से ईद उल अजहा की नमाज के वक्त मुस्लिम समाज की धार्मिक आस्था की हानि न हो इस हेतु सभापति संदीप शर्मा व उप सभापति कैलाश पंवार को मोबाईल पर सूचना से अवगत कराते हुए आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ईदगाह चित्तौड़गढ़ एवं ईदगाह के बाहर नमाज अदा करने वाली जगह पर आवाम के लिए वाटर प्रूफ टेन्ट लगाने की मांग रखी। 
ज्ञापन सौपते समय पार्टी के जिलाध्यक्ष मोहम्मद अजहर नागौरी, जिला महासचिव आरीफ मोहम्मद मेव, जिला प्रवक्ता नाजिम खान, जिला कमेटी सदस्य इकबाल मोहम्मद अब्बासी, युनुस खान, विधानसभा अध्यक्ष रशीद मोहम्मद , विधानसभा महासचिव जफर खान, शकील मेवाती, शाहरूख शाह, साजिद, परवेज खान, सद्दाम मेवाफरोश, आसिफ गौरी, उस्मान पठान, अजहर अशरफी, सोनू , मोहसीन अब्बासी आदि कई पार्टी कार्यकर्ता मौजुद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ