चित्तौड़गढ़ (सलमान)। मंगलवार को सीएम के दौरे के दौरान मंच से कपासन के पूर्व विधायक शंकर लाल बैरवा ने कपासन सीट पर कांग्रेस से बाहरी प्रत्याशी को टिकिट नहीं देने की पोरजोर मांग सीएम अशोक गहलोत के सामने रखी। पूर्व विधायक बैरवा ने अपने भाषण के दौरान कहा कि कपासन विधानसभा में पिछले दो विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रत्याशी जीत नहीं पाया हैं। उन्होंने सीएम गहलोत से निवेदन करते हुए कहा कि आप मुझे टिकिट मत देना लेकिन पहले सर्वे करवा कर फिर स्थानीय व्यक्ति को टिकिट देना। कपासन में बाहरी व्यक्ति को टिकिट मत देना। इस दौरान बैरवा ने पंडाल में उपस्थित जन समूह से समर्थन के लिए हाथ उठवाएं। जनसमूह ने पूर्व विधायक बैरवा के इस बात को समर्थन दिया और पंडाल में तालियां बज उठी। आज की सभा में उठे इस मुद्दे के बाद विधानसभा में बाहरी प्रत्याशी उतारने पर भारी विरोध देखने को मिल सकता हैं। वही कुछ कार्यकर्ताओं ने कहा विधानसभा में बाहरी किसी भी व्यक्ति की दखलअंदाजी बर्दास्त नहीं की जाएगी। आने वाले विधानसभा चुनाव में स्थानीय व्यक्ति को ही टिकिट मिलना चाहिए।
0 टिप्पणियाँ