जहाजपुर (माय सर्कल न्यूज़ @रविकांत जोशी)। देवली रोड़ पर माताजी का खेड़ा के निकट गोल्डन माइंस के पास बेकाबू आयसर ट्रक ने रोड़ के किनारे खड़े एक महिला सहित पांच जनों को चपेट में ले लिया। चपेट में लेने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको देवली चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। वहीं इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। थोड़ी देर के लिए दोनों ही और वाहनों की कतार लग गई पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचे यातायात सुचारू कराया।
थाना प्रभारी राजूराम पलासिया ने बताया कि भारी बारिश के चलते बाइक सवार जहाजपुर निवासी भाजपा पार्षद कालू राम खटीक, लादू राम खटीक, अंतरिक्ष पंचोली, एवं कुराड़िया निवासी मनभर देवी, मुकेश रेगर गणेश रोड़ देवली रोड़ के किनारे पर रूकें हुए थे जिनको तेज रफ़्तार से आ रही आईसर ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलते ही एसआई भागचंद वैष्णव व हेड कांस्टेबल रामराय मीणा मय पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचे। घायलों को देवली राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। चपेट में आने से तीनों मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हुई है। दुर्घटना कर आयशर ट्रक पुलिस ने पकड़ कर थाने में खड़ा करवाया।
0 टिप्पणियाँ