कपासन (माय सर्कल न्यूज़ @अंकित वैष्णव)। भाजपा नगर महामंत्री सोहनलाल खटीक ने बताया कि नगर में स्थित विधायक कार्यालय पर उत्तर प्रदेश गाजियाबाद से आए कपासन विधानसभा के प्रत्येक मंडल विस्तार को के साथ विधायक अर्जुन लाल जीनगर के नेतृत्व में बैठक का आयोजन हुआ।
बैठक का संचालन जी.एस.एस.नंदकिशोर टेलर ने किया। मंडल अनुसार संदीप त्यागी पहुँना, हरमित बक्षी कपासन ग्रामीण, शिमल शर्मा शनि महाराज, प्रतिक माथुर भोपालसागर, देव बजरंगी भादसोड़ा को विस्तारक लगाया गया, उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सभी विस्तारको को उपरना एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विधायक अर्जुनलाल जीनगर ने बताया की बाहर से पधारे विस्तारक सात दिवस तक प्रत्येक मंडल में बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने का कार्य करेंगे।
इस दौरान नगर मंडल अध्यक्ष पंकज सिरोया, कपासन ग्रामीण मंडल अध्यक्ष शंभू लाल जाट, नगरपालिका उपाध्यक्ष सैयद एजाज अली, शनि महाराज मंडल के युवा मोर्चा अध्यक्ष मोहनलाल जाट, कपासन युवा मोर्चा अध्यक्ष मनीष बारेगामा, जिला प्रतिनिधि राधेश्याम वैष्णव, महामंत्री अशोक शर्मा, उपाध्यक्ष रामचंद्र गोड़़, आशीष सोनी, युवा मोर्चा के विकास बारेगामा, गौरव दाधीच आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ