विभिन्न मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

कपासन (माय सर्कल न्यूज़ @अंकित वैष्णव)। विभिन्न मांगों को लेकर आज सफाई कर्मचारियों ने सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। सफाई भर्ती विज्ञप्ति को लेकर व वाल्मीकि समाज के अनुभव प्रमाण पत्र की अनिवार्यता समाप्त करना, ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत बेरोजगार वाल्मीकि समाज को 50 परसेंट तक सफाई भर्ती में अलग से आरक्षित करने के संबंध में व करोना काल में सफाई कर्मचारियों को प्राथमिकता दिए जाने के संबंध में अखिल भारतीय सफाई मजदूर कॉन्ग्रेस के नगर अध्यक्ष हिम्मत कोदली के नेतृत्व में वाल्मीकि समाज के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। कपासन विधानसभा क्षेत्र से रतन नकवाल, कैलाश गारू, हरिराम नलवाया, गणेश राठौड़, सुजीत कोहली, दीपक कोटली, राजेश कोहली ,मदन लोड, हरीश कंडारा, विजय नकवाल, विक्की राठौड़, चित्र मल, महावीर  शिवचरण गांव री नरेंद्र मल्होत्रा आदि क्षेत्रों से समाज के आए लोग उपस्थित रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ