संयोजक पूर्व प्रधान प्रवीण सिंह राठौड़ ने बताया कि खेलों के तीसरे दिन सोमवार सांयकाल देर रात्री तक क्रिकेेट, कबड्डी, वाॅलीबाल व रस्साकस्सी के मेच आयोजित किये जाते रहे। दुधिया रोशनी में आयोजित मेचो के दौरान खिलाड़ियो का उत्साह देखते ही बनता था। महिलाओ की रस्साकस्सी में घोसुण्डा महिला मण्डल की अध्यक्ष रोशन अहीर के नेतृत्व में ग्राम रामाखेड़ा की टीम में तीन सगी बहने कैलाशी कुमावत, रतनी कुमावत व प्रेम कुमावत अपनी टीम को जिताने के लिये जोर आजमाईश करती रही। उन्होने खेल महाकुंभ में खुशी जाहिर करते हुए बताया की तीनो बहने पहली बार गांव से बाहर किसी प्रतियोगिता में शामिल हुई है। यहां आकर उन्हे पता चला की खेलो में भी आगे बढ़ने के इतने अवसर मिलते है, अब वे प्रतिदिन स्वयं तो खेल को अपने जीवन में अपनाएगी ही साथ ही गांव की लडकियों एवं महिलाओ को खेल के प्रति प्रेरित करेंगी। रामाखेडा की अधेड उम्र की मंजू वैष्णव व पारू नाथ ने कहा कि आखी उमर खेती बाडी करवा में बीत गी, आज पेली दाण खेल खेलवा को मोको मिल्यों जिमें बढो आनन्द आयो।
सोमवार को सांयकाल भोपालसागर उपखण्ड के मुरला ग्राम निवासी व राजस्थान महिला क्रिकेट टीम की कप्तान सुमीत्रा जाट ने विधायक खेल महाकुंभ में प्रत्येक मैदान में जाकर खिलाड़ियो से परिचय प्राप्त कर उनका होसला बढ़ाया। उन्होने खेल महाकुंभ की व्यवस्थाओ की तारीफ करते हुए कहां की ऐसे आयोजन होते रहने से प्रतिभाओ को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगें। खेल महाकुम्भ में मंच पर विभिन्न समाजों, क्लबो व संस्थाओ के पदाधिकारियो का जिला प्रमुख सुरेश धाकड़ व पूर्व सभापति सुशील शर्मा की उपस्थिति में अभिनंदन किया गया।
मुख्य निर्णायक रेखा चैधरी ने बताया की सोमवार को सायंकालीन आयोजित क्रिकेट में शिवपुरा, कन्नौज, सामरी, अरनियापंथ बी, नगर परिषद वार्ड नम्बर 4, 22, 23, 26, 40, 46, 54, 55 बी, वार्ड 51 बी, वार्ड 27 बी, बड़ोदिया बुथ नम्बर 5-6, कश्मोर, पारोली बुथ नम्बर 4, सुंखवाड़ा, वार्ड 3 चंदेरिया, वार्ड 9 चित्रांगद मोर्य, सहनवा, ओछड़ी, गिलुण्ड, पुरोहितो का सांवता, सावा बुथ नम्बर 234, चोथपुरा, सिरोड़ी, गोपालनगर, वार्ड नम्बर 2 चंदेरिया की टीमे विजयी रही।
इसी क्रम में कबड्डी प्रतियोगिताओ में नेगड़िया कलां, भदेसर बी, सामरी, चंदेरिया वार्ड नम्बर 60, पालछा, विजयपुर बी, भालुण्डी बुथ नम्बर 271, शिवपुरा, गिलुण्ड बी, गोपालनगर, बड़ोदिया, भावनाथ की खेड़ी, कश्मोर, पुरोहितो का सांवता, बल्दरखा, चंदेरिया हाउसिंग बोर्ड, घटियावली बुथ नम्बर 9 की टीम विजयी रही।
वाॅलीबाल के आयोजित मेचो में गोराबादल, चित्रांगद मोर्य, शम्भुपुरा बी, सावा तथा शुटींग बाॅल में ओछड़ी बुथ नम्बर 184, चित्रांगद मोर्य सी, वार्ड नम्बर 28, 58, सहनवा बी, लालजी का खेड़ा, घटियावली, विजयपुर व नगर पन्नाधाय की टीमे विजयी रही।
रस्साकस्सी मेचो में महिला वर्ग में बप्पा रावल, राणा सांगा बी, जयमल फत्ता, प्रियांगन मोर्य, महाराणा कुम्भा, सेमलपुरा, घोसुण्डा, पद्मिनी बी, मीरा, बल्दरखा, सामरी, राणा संागा, तुम्बड़िया व मानपुंरा की टीमे विजेता रही इसी क्रम में पुरूष वर्ग में भालुण्डी, डगला का खेड़ा, पन्नाधाय, सेमलिया, सेमलपुरा, अमरपुरा, खोर, नेतावल महाराज, महाराणा कुम्भा, मानपुरा, सुरजना, सामरी व वार्ड नम्बर 14, पंचदेवला व धीरजी का खेड़ा की टीमे विजयी रही।
0 टिप्पणियाँ