राज्य स्तरीय स्काउट गाइड कमिश्नर बेसिक कोर्स सम्पन्न

चित्तौड़गढ़। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड, राज्य मुख्यालय जयपुर के तत्वााधान 8 से 12 जून तक स्थान - स्काउट/गाइड राज्य प्रशिक्षण शिविर 
केन्द्र न. 1 आबू पर्वत पर आयोजित राज्य स्तरीय कमिश्नर बेसिक कोर्स प्रशिक्षण शिविर में जिले से 2 स्काउट व 1 गाइड कमिश्नर ने सहभागिता कर सफलता पूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त किया। 
चन्द्र शंकर श्रीवास्तव, सर्कल ऑर्गेनाइजर (स्काउट) ने बताया कि राज्य स्तरीय 
स्काउट गाइड कमिश्नर बेसिक कोर्स प्रशिक्षण शिविर में श्री प्रमोद कुमार दशोरा अति. जिला  परियोजना समन्वयक समसा व पदेन जिला जिला कमिश्नर स्काउट, धीरज सरूपरिया प्रधानाचार्य रा.उ.मा.
वि. बूल व पदेन सहायक जिला कमिश्नर स्काउट स्थानीय संघ भूपालसागर एवं सुश्री चेतना कुमारी सारंगदेवोत प्रधानाचार्य रा.उ.मा.वि.भूपालसागर एवं पदेन सहायक जिला कमिश्नर गाइड, स्थानीय संघ भूपालसागर ने शिविर में सहभागिता कर चित्तौड़गढ़ जिले का प्रतिनिधित्व किया। शिविर का संचालन रघुवीर सिंह शेखावत पूर्व राज्य संगठन आयुक्त स्काउट एवं स्टेट कमिश्नर जयपुर के निर्देशन में किया गया। शिविर के अन्तर्गत कमिश्नर्स को उनके कर्तव्य व अधिकारों की जानकारी, स्थानीय संघ स्तर पर विद्यालयों में स्काउट गाइड 
ग्रुप का गठन व पंजीकरण कार्यवाही कराकर गतिविधि संचालन की मॉनीटरिंग करना, स्थानीय संघ के समस्त अभिलेखों को समय-समय पर देखना व सही रख-रखाव करवाना, स्थानीय संघ कार्यालय कार्य व गतिविधियों में सहयोग व मार्ग दर्शन प्रदान करना , स्थानीय संघ व जिला 
स्तरीय कार्यकारिणी, अधिवेशन व स्काउटर गाइडर सभाऐ करवाना, स्काउट गाइड व स्काउटर गाइडर गुणात्मक वृद्धि हेतु व्यवस्थानुसार कार्यवाही करवाने के साथ-साथ स्काउट गाइड आन्दोलन की जानकारी, परिभाषा, उद्देश्य, सिद्धान्त, स्काउट नियम, प्रतिज्ञा, प्रार्थना, झण्डा गीत, ध्वज शिष्टाचार, संगठन की ग्रुप, स्थानीय, जिला, मण्डल, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तरीय ढॉचागत जानकारी प्रदान की गई । शिविर के अन्तर्गत संभागियों को हाइक व आबू पर्वत के दर्शनीय स्थानों का भ्रमण कराया गया। शिविर में प्रशिक्षक के रूप में 
लीडर ट्रेनर व शिविर संचालक रघुवीर सिंह शेखावत, श्रीमती नयन बाला रोकड़िया, अभय सिंह शेखावत, लाजपत राय, विरेन्द्र कुमार गौतम, दीपचन्द, निर्मला देवी एवं सुनील कुमार सोनी सी.ओ. स्काउट आबू पर्वत ने प्रशिक्षण व सहयोग प्रदान किया। शिविर में राजस्थान के कुल 62 स्काउट व 20 गाइड कमिश्नर ने प्रशिक्षण प्राप्त कर दीक्षा ली। जिले की इस उपलब्धि पर लखमा राम मीणा मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी चित्तौड़गढ़, राज राजेश्वर चौहान सहायक निदेशक सर्वशिक्षा अभियान, श्रीमती कल्पना शर्मा, जि.शि.अ.मा.शि. एवं जिला कमिश्नर गाइड, राजेन्द्र कुमार शर्मा जि.शि.अधि. प्रा.शि. एवं जिला कमिश्नर 
कब, डॉ लीला चतुर्वेदी ए.सी.पी. समसा एवं जिला कमिश्नर बुलबुल, पूर्व संयुक्त निदेशक डॉ श्याम सिंह मण्डलिया, जिला कोषाध्यक्ष उम्मेद सिंह बोयल, जिला कमिश्नर एडल्ट रिर्सो स्काउट व लीडर ट्रेनर इन्द्र लाल आमेटा, जिला कमिश्नर एडल्ट रिर्सोस गाइड श्रीमती शीला दशोरा, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट गोपाल कृष्ण शमा व गाइड श्रीमती शोभना शर्मा, लक्ष्मी नारायण दशोरा, सहायक लीडर ट्रेनर चतर सिंह राजपूत, अखिलेश श्रीवास्तव, जिला 
क्वार्टर मास्टर सत्य नारायण शर्मा, स्थानीय संघ सचिव बड़ीसादड़ी चन्द्र कान्त शर्मा, 
बेगूं मनोज कुमार बोहरा, चित्तौड़गढ़ पंकज दशोरा, डूगंला से गंगाराम जणवा, गंगरार भूरा लाल शर्मा, कपासन गोपाल लाल त्रिपाठी, निम्बाहेड़ा सुनील कुमार डूंगरवाल, राशमी रामेश्वर लाल अहीर, रावतभाटा सचिव विद्याधर दशोरा, भूपालसागर पूरणमल तेली, भदेसर शंकर लाल भांबी, स्काउटर सत्य नारायण सोमानी, लक्ष्मी 
लाल आचार्य, राजकुमार सुखवाल, देवकी नन्दन वैष्णव, कैलाश चन्द्र अहीर, रोवर लीडर हेमेन्द्र कुमार सोनी, डॉ ओमप्रकाश सुखवाल, गाइडर सुषमा पुरोहित, रेखा वैष्णव, रेखा कुमावत, रेखा उपाध्याय, सुनीता अग्रवाल, मनीषा माली एवं समस्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों व अन्य पदधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ