चित्तौड़गढ़। जिले के बेगूं क्षेत्र के रामपुरिया गाँव के रहने वाले एक युवक का 3 दिन पुराना शव सोमवार रात को गांव से दूर जंगल में फंदे पर लटका हुआ मिला। मंगलवार सुबह शव का पोस्टमार्टम किया गया। युवक टेंट हाउस का बिजनेस करता था। बताया जा रहा कि अपना बिजनेस कारोबार बढ़ाने के चक्कर में उस पर कर्जा हो गया। इस कारण मानसिक रूप से तंग आकर उसने सुसाइड कर लिया।
गांव सामरो का लेवा वन क्षेत्र में पेड़ पर फांसी के फंदे पर शव लटका होने की पुलिस को सूचना मिली। डीएसपी झाबरमल यादव, थानाधिकारी सहित पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। शव की पहचान गांव रामपुरिया के रहने वाले 35 वर्षीय बाबूलाल पुत्र उदय लाल धाकड़ के रूप में की गई। पुलिस मामले में जांच कर रही हैं।
0 टिप्पणियाँ