कपासन (माय सर्किल न्यूज @अंकित वैष्णव)। विद्यार्थी परिषद् ने मनाया 75 वां स्थापना दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित हुए।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई कपासन द्वारा विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर विवेकानंद चौराहे पर दीप प्रज्वलित कर युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानंद को पुष्प अर्पित किए।
स्थापना दिवस 9 जुलाई के शुभ अवसर पर जिला समिति सदस्य नेहपाल सिंह ने बताया की मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान किया एवं कच्ची बस्ती में गरीब बच्चों को फल एवं पढ़ाई सामग्री वितरित की एवं महाविद्यालय परिसर मैं पौधारोपण किया। जिसमें छात्रसंघ अध्यक्ष तरुण बारेगामा जिला समिति सदस्य नेपाल सिंह, विद्यार्थी परिषद के महाविद्यालय संयोजक जगदीश प्रजापत, कॉलेज इकाई अध्यक्ष पंकज वैष्णव, इकाई सचिव सीताराम जाट, इकाई सहसचिव कुलदीप सिंह, पूर्व छात्रा प्रमुख चेतना जाट एवं दीया सोनी आदि उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ