कपासन (माय सर्किल न्यूज @अंकित वैष्णव)। क्षेत्र में अच्छी बरसात और खुशहाली की कामना में दो दिवसीय खेड़ा देवत पूजा अर्चना शुरू की गई। दो दिन में सवा सौ धार्मिक स्थानों पर पूजा की जायेगी।
नगर की परंपरा अनुसार क्षेत्र में अच्छी बरसात और खुशहाली की कामना को लेकर दो दिवसीय खेड़ा देवत पूजन शुरू की गई।जिसमें नगर सहित 8 किलोमीटर की परिधि में आने वाले लगभग 125 पूजा स्थल देवरों मंदिरों में पूजा अर्चना की जाएगी। गांव पटेल प्रतिनिधि सहित कई देवरों के भोपा, हजुरिया और पुजारी सहित श्रद्धालुओं के साथ खेड़ा देवत पूजा अर्चना शुरू की गई। जिसमें सभी देवरों पर परंपरा अनुसार सिंदूर, मालीपन्ना धूप बत्ती आदि से परंपराअनुसार ढ़ोल धमाकों के साथ पूजा की जा रही है। कस्बे के बस स्टेंड स्थित घास बावजी के स्थान से विधिवत पूजा कर तीन ढ़ोल के साथ यहां से पैदल चलते हुए संतोषी माता, अटला जी पावटीया, कच्छिया खेड़ी ,खोडा जी बावजी, पंच देवला सती माता, शीतला माता,मशानिया भेरू, तेजाजी मंदिर, ढाबा का देवरा, राठौड़ों का देवराज चुटिया का भेरुजी,सरोवर स्थित जाखड़ माता, पुरानी कचरी स्थित गढ़ भेरूजी, चारभुजा मंदिर सहित कई मंदिरों और देवरों पर पेडल भ्रमण करते हुए पूजा की जा रही हैं।
सोमवार को मांगल बालाजी, खाखरा माताजी, मंगल बावजी, लिलरिया भेरूजी, मंगरी वाला भेरूजी आदि देवरा पर पूजा कर समापन सोमानी मोहल्ला स्थित बिल्ली के देवर पर समापन किया जायेगा।
पटेल पुत्र संपत जाट, भूरालाल जाट, राजू सालवी, रमेश डानी, कालू सिंह, घनश्याम बारेगामा, देवकिशन माली, शांति लाल माली, रामलाल,भूरालाल खंदोलीया, गणपत लाल राव, घनश्याम राव ,आकाश राव, धीरज बांकिया दार सहित कई श्रद्धालु और पुजारी भोपे साथ में रहे।
0 टिप्पणियाँ