कपासन (माय सर्किल न्यूज @अंकित वैष्णव)। शहर के नया बाजार में धार्मिक कार्यक्रम में मेवाड़ मालवा हाडोती शेखावटी क्षेत्र के दर्जनों प्रख्यात भजन गायक भाग लेने के लिए पहुंचे। प्रख्यात भजन गायक धनराज जोशी, स्वर लहरी लेहरु दास वैष्णव, नरेश प्रजापत, गोकुल शर्मा, राधेश्याम वैष्णव, गोवर्धन जाट, रतन राव, रतन टाक, महेश टॉक, नारायण लोहार, दिनेश पारीक, पहुंना दिनेश छैला, गुलशन जागा सहित क्षेत्र के कई भजन कलाकार उपस्थित थे।
भजन गायक भेरू लाल बारेगामा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आए भजन गायकों ने अपनी आकर्षक प्रस्तुति दी, इस दौरान कई श्रोता उपस्थित थे।
इस अवसर पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य प्रमोद बारेगामा, नीलू किन्नर, पार्षद रोशन सोनी, हरीश सोनी, चांद सरदार, पार्षद लोकेश राव, मनीष सोनी, विशाल, अर्जुन, सामाजिक कार्यकर्ता निलो किन्नर आदि उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ