ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत

कपासन (माय सर्कल @अंकित वैष्णव)। ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक राजसमंद जिले के गांव धाइला का रहने वाला हैं। वो अपने परिवार सहित यहां दरगाह में जियारत करने आया था। 
गांव राजसमंद जिला अंतर्गत गांव धाइला निवासी सुरेश (30) पुत्र कालू गमेती की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई।
बताया गया कि सुरेश के पिता कालू,सुरेश की माता पत्नी और बेटी परिवार सहित यहां बीती रात दरगाह में जियारत करने आए थे। सुरेश के शारीरिक बीमारी होने से दरगाह में आए थे।
आज गुरुवार सुबह राजमार्ग स्थित बस स्टेंड के सामने सुरेश रोड क्रॉस कर रहा था। इसी दौरान सुरेश एक ट्रक की चपेट में आ गया और घटना स्थल पर ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को हॉस्पिटल पहुंचा कर मोर्चरी में रखवाया। 
मृतक के पिता कालू ने बताया कि वह बीती रात जियारत करने परिवार सहित दरगाह में आए थे।सुरेश की तबियत खराब रहने के कारण यहां दरगाह में आए थे। उसका पुत्र सुरेश सुबह राज मार्ग स्थित बस स्टेंड के सामने रोड क्रॉस कर रहा था।
इसी दौरान वो एक ट्रक की चपेट में आ गया। कालू बेटे का शव देखते ही बिलख उठा। इधर सुरेश की मां और पत्नी का भी रो-रो कर बुरा हाल हो गया। बताया कि उसका बेटा मजदूरी करता था। उसके एक 5 साल की बेटी हैं और सुरेश की पत्नी गर्भवती भी हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ