चित्तौड़गढ़ एसीबी के एडिशनल एसपी कैलाश सिंह सांदू ने बताया कि फरियादी गोपी लाल पुत्र भीमा भील निवासी बासोटा राजगढ़ तहसील बेगूं ने चित्तौड़गढ़ एसीबी में शिकायत दर्ज करवाई कि पारसोली थाना के कांस्टेबल मुकेश मीणा ने गोपी लाल के विरुद्ध अवैध शराब का कोई प्रकरण नहीं बनाने कि एवज में गत 28-29 जून को 20 हज़ार रुपए रिश्वत की मांग की। जिस पर परिवादी ने पूर्व में 500 रुपए दे दिए। 6 जुलाई को दौराने सत्यापन परिवादी से साढ़े 9 हज़ार रुपए और लेने पर सहमति प्रदान की। आरोपी मीणा द्वारा परिवादी से दो हज़ार रुपए प्राप्त करना तथा शेष राशि 7500 रुपए बाद मे देना तय हुआ। आज एसीबी टीम ने कार्यवाही को अंजाम देते हुए कांस्टेबल मुकेश मीणा को थाना पारसोली को साढ़े सात हज़ार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
एसीबी टीम में एडिशनल एसपी कैल्श सिंह सांदू, श्याम लाल हेड कांस्टेबल, ओम प्रकाश शर्मा हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल खालिद हुसैन, सुनील कुमार, जितेंद्र सिंह, शेर सिंह चालक, जयराम चालक आदि थे।
0 टिप्पणियाँ