पीडब्ल्युडी का एक्सईएन 4 लाख की रिश्वत लेते एसीबी ने पकड़ा

चित्तौड़गढ़। सड़कों का काम करने वाले ठेकदार से कमीशन लेने के मामले में चित्तौड़गढ़ पीडब्ल्युडी के एक्सईएन को 4 लाख की रिश्वत लेते उदयपुर एसीबी ने पकड़ा।
यह जानकारी देते हुए उदयपुर एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि एक फरियादी ने चित्तौड़गढ़ पीडब्ल्युडी के एक्सईएन आर. पी. लखारा द्वारा सड़क कार्य के एक करोड़ बिल पास करवाने के लिए दो फीसदी के हिसाब से दो लाख व पिछला अर्थ वर्क कार्य का साढ़े 3 लाख रुपए की मांग की जिसमें से हाल ही मे डेढ़ लाख रुपए एक्सईएन ने प्राप्त किए। एसीबी ने शिकायत के सत्यापन के बाद आज कार्यवाही को अंजाम दिया। फरियादी को एक्सईएन लखारा ने रिश्वत की 4 लाख रुपए राशि को लेकर डाक बंगला स्थित सरकारी क्वाटर पर बुलाया। रिश्वत की राशि लेने के बाद एक्सईएन को एसीबी की भनक लग गई। उसने अंदर से दरवाजा बंद कर पीछे के रास्ते भागने लगा। एसीबी ने दरवाजा तोड़कर रिश्वतखोर एक्सईएन आर. पी. लखारा को 4 लाख रुपए रिश्वत के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया। उसके क्वाटर की तलाशी लेने पर एक लाख 20 हज़ार रुपए की राशि नकद मिली। उदयपुर एसीबी टीम की कार्यवाही देर रात तक जारी रही। एक्सईएन के अन्य ठिकानों की तलाशी भी ली जा रही हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ