कपासन (माय सर्किल न्यूज़ @अंकित वैष्णव)। प्रधान भैरूलाल चौधरी को जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बनाने पर कपासन नगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों एवं आमजन द्वारा पांच बत्ती चौराहे पर भव्य आतिशबाजी कर फूल माला साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। स्वागत के बाद नगर कांग्रेस अध्यक्ष शंकर लाल प्रजापत ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष भेरूलाल चौधरी का खादी की सफेद टोपी, माला पहना कर कांग्रेस कार्यालय में स्वागत किया। इस स्वागत रस्म के बाद जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भैरू लाल चौधरी ने अपने संबोधन में कपासन सहित चित्तौड़ जिले की सभी विधानसभा एवं लोकसभा सभी कार्यकर्ताओं को साथ में लेकर जीत दिलाने का आह्वान किया। इस स्वागत कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव ललित बोरीवाल, कांग्रेस उप प्रधान हर्षवर्धन गार्डन, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रोशन जाट, मंडल कांग्रेस अध्यक्ष पुरुषोत्तम टाक, सीताराम अहीर, लोकेश जाट, पूर्व नगर अध्यक्ष हिमांशु बारेगामा, हाजी अब्दुल रहमान मंसूरी, संविधान रक्षक प्रदेश कोऑर्डिनेटर देवेंद्र सालवी, पार्षद जिला कांग्रेस सचिव मांगीलाल बैरवा, अशफाक तुर्कीया, पूर्व पार्षद राजू सोनी, शिव शंकर उपाध्याय, सतीश नंदवाना, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि ललित टाक, सरपंच शांति लाल डांगी, दिनेश खटीक, कमलेश चौधरी, बालूराम चित्तौड़िया, गांधी दर्शन सदस्य खुशबू बारेगामा, राबिया बेगम, युवा नगर अध्यक्ष दीनबंधु सोमानी, दिनेश खटीक, भैया खान, विजय बारेगामा, मोहम्मद शेर, असलम हुसैन, अख्तर बुखारी, फारुख इकबाल नीलगर, मोहम्मद इलियास, भावेश झवर, राकेश बारेगामा, राजेश बारेगामा, अकरम मंसूरी, दीपक, रोहित कोदली, महेश सोमानी, भेरू लाल बारेगामा, सत्यनारायण चोटिया, चंद्रप्रकाश सिरोया, हजारी लाल खटीक, देव किशन माली, कालू रेगर, क्रय विक्रय सहकारी समिति के उपाध्यक्ष दिनेश ललकार सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजस्थान के प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखविंदर सिंह रंधावा एवं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का धन्यवाद दिया और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ